IPL 2022: Chennai Super Kings Vs Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Bangalore Vs Mumbai Indians मैच को आज ऐसे देखें ऑनलाइन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 में अब तक तीन मैच खेले हैं जिनमें से टीम ने 2 में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2022 14:31 IST
ख़ास बातें
  • चेन्नई और हैदराबाद का मैच दोपहर के बाद 3.30 बजे शुरू होगा।
  • हैदराबाद की टीम अपने शुरू के दोनों मैच हार चुकी है।
  • चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच सीजन का 17वां मैच है।

आईपीएल 2022 का 17वां मैच आज चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 17वां मैच आज चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने सामने होंगीं। इस मैच की खास बात ये है कि आज दोनों ही टीमें ऐसी हैं जिन्होंने अब तक इस सीजन में अपनी जीत का खाता नहीं खोला है। मैच दोपहर के बाद 3.30 बजे शुरू होगा। बात टीमों की परफॉर्मेंस की करें तो अब तक चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने 3 मैच खेले हैं और तीनों में से वह किसी भी मैच में जीत नहीं पाई। चेन्नई की टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा के कंधों पर है। टीम में महेंद्र सिंह धोनी की परफॉर्मेंस पर भी सबकी निगाहें होंगीं। 

बात अगर सनराइजर्स हैदराबाद की करें तो टीम अपने शुरू के दोनों मैच हार चुकी है। इस टीम की बागडोर केन विलियमसन संभाल रहे हैं। आज का मुकाबला रोचक होगा क्योंकि इसमें कौन सी टीम अपनी जीत का खाता खोलती है, इस पर दर्शकों की निगाहें होंगीं। 
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, क्रिस जॉर्डन, मुकेश चौधरी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
Advertisement

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। सीजन में दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के आमने सामने होंगीं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 में अब तक तीन मैच खेले हैं जिनमें से टीम ने 2 में जीत हासिल की और एक मैच हार गई। बात अगर मुंबई इंडियंस की करें तो टीम ने 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर (RCB) ने पिछला मैच राजस्थान (RR) के खिलाफ खेला था और 4 विकेट से टीम को हराया था। वहीं, मुंबई को पिछले मैच में कोलकाता ने हार का मुंह दिखाया था। 
Advertisement

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11: फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसारंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
Advertisement
 

How to watch IPL 2022 Chennai Super Kings Vs Sunrisers Hyderabad and Royal Challengers Bangalore Vs Mumbai Indians Match Live

आईपीएल 2022 के आज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 
 

How to watch IPL 2022 online in India

Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशिअल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। भारत में IPL मैच देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है जो 499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

How to Watch IPL 2022 Chennai Super Kings Vs Sunrisers Hyderabad and Royal Challengers Bangalore Vs Mumbai Indians Match Online Live Stream

आईपीएल 2022 के आज के मैचों को लाइव आप Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर भी देख सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  6. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  8. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  10. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.