फ्लिपकार्ट सेल: iPhone 8, Lenovo K8 Plus और Xiaomi Redmi Note 4 सस्ते में

लिपकार्ट की फेस्टिव धमाका डेज़ सेल की शुरू हो गई है। इस सेल में फ्लिपकार्ट पर मौज़ूद सभी कैटेगरी के टॉप प्रोडक्ट पर ऑफर मिल रहे हैं। यह सेल 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी। इस बार ऑनलाइन रिटेल दिग्गज़ ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2017 11:46 IST
फ्लिपकार्ट की फेस्टिव धमाका डेज़ सेल की शुरू हो गई है। इस सेल में फ्लिपकार्ट पर मौज़ूद सभी कैटेगरी के टॉप प्रोडक्ट पर ऑफर मिल रहे हैं। यह सेल 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी। इस बार ऑनलाइन रिटेल दिग्गज़ ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके लिए किसी न्यूनतम राशि को खर्च करने की जरूरत नहीं है और ग्राहकों को एक कार्ड पर अधिकतम 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फोनपे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और ऑर्डर व डिलिवरी करते समय 20 प्रतिशत कैशबैक (अधिकतम 200 रुपये) मिलेगा। हमने सेल में पहले दिन मिलने वाली कुछ ख़ास डील आपके लिए चुनकर निकाली हैं।

ऐप्पल आईफोन 8 64 जीबी
Advertisement
फ्लिपकार्ट की इस सेल में आईफोन 8 64 जीबी वेरिएंट को 59,999 रुपये (एमआरपी- 64,000 रुपये) की कीमत में खरीद सकते हैं। खरीदारी करने पर, पुराने फोन को एक्सचेंज के साथ 20,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट 99 रुपये में बायबैक गारंटी भी ऑफर कर रही है। यानी आईफोन वापस करने पर फ्लिपकार्ट बायबैक ऑफर के तहत 33,000 रुपये तक (6 से 8 महीने के अंदर लौटाने पर) और 28,000 रुपये (9 से 12 महीने के अंदर) और 20,000 रुपये (13 से 15 महीने के अंदर) मिलेंगे।

आईफोन 8 में इस साल ऐप्पल ने एक ग्लास बैक दिया है। आईफोन 8 में एक 4.7 इंच रेटिना एचडी डिस्प्ले है जो ट्रू टोन सपोर्ट से लैस है। इसमें एक नया ए11 बायोनिक चिप है जो पिछले ए10 फ्यूज़न चिप की तुलना में 70 प्रतिशत तेज है। आईफोन 8 में एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

कीमत:  59,999 रुपये (एमआरपी- 64,000 रुपये)


Advertisement
शाओमी रेडमी नोट 4 64GB
शाओमी रेडमी 4 का 64 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट 2,000 रुपये कम कीमत में उपलब्ध है। 12,999 रुपये में मिलने वाला यह स्मार्टफोन अभी 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 99 रुपये में आपको एक साल की बायबैक गारंटी मिलेगी जिससे आप 6 से 8 महीने के बीच रेडमी नोट 4 एक्सचेंज करते हैं तो 4,700 रुपये जबकि 9 से 12 महीने के बीच एक्सचेंज करने पर 4,700 रुपये की वेल्यू मिलेगी। अगर आप लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको एक साल की अतिरिक्त वारंटी के लिए 455 रुपये देने होंगे या फिर आप 975 रुपये देकर डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी ले सकते हैं।
Advertisement

फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन, ऑक्टा-कोर 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 4 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 4जी वीओएलटीई, 4100 एमएएच बैटरी और डुअल सिम फंक्शनालिटी है।

कीमत:  10,999 रुपये (एमआरपी- 12,999 रुपये)
Advertisement

मी एयर प्यूरिफायर 2
एयर प्यूरिइफायर की कीमत फ्लिपकार्ट सेल में 8,499 रुपये (एमआरपी 12,990 रुपये) तक पहुंच गई है। इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। मी एयर प्यूरिफायर 2 कमरे की हवा को 10 मिनट में साफ कर देता है और यह आपके साइज़ पर निर्भर करता है। इसे एक स्मार्टफोन ऐप के जरिए आसानी से कंट्रोल और मॉनिटर किया जा सकता है।

कीमत: 8,499 रुपये (एमआरपी- 12,990 रुपये)

लेनोवो के8 प्लस 32 जीबी
लेनोवो के8 प्लस 32 जीबी 10,000 रुपये की कीमत में एक शानदार विकल्प है। अभी 9,499 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में मिल रहे लेनोवो के8 प्लस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 9,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। स्मार्टफोन में एक 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। और इसमें रियर पर 13 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है। इसमें 4000 एमएएच बैटरी है जो एक पूरे दिन तक चल सकती है।

कीमत:  9,499 रुपये (एमआरपी- 10,999 रुपये)

ऐप्पल आईपैड 9.7 इंच 32 जीबी
आईपैड 9.7 इंच 32 जीबी एक बार फिर 22,900 रुपये (एमआरपी- 28,000 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। आईपैड में ऐप्पल का ए9 चिप और 2 जीबी रैम है। आईपैड, आईओएस 10 पर चलता है। इसमें एक 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है और होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें एक 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

कीमत: 22,900 रुपये (एमआरपी- 28,000 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.