इंटरनेट डाउन? Cloudflare आउटेज की वजह से कई पॉपुलर वेबसाइटें हुईं प्रभावित

क्लाउडफ्लेयर ने इस बात को स्‍वीकार किया और सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स द्वारा सूचना मिलने के बाद परेशानी को ठीक कर दिया।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जून 2022 14:23 IST
ख़ास बातें
  • डिस्कॉर्ड, कैनवा और नॉर्डवीपीएन पर भी असर पड़ा
  • मीडियम डॉट कॉम, न्यूज आउटलेट रजिस्टर, ग्रो, बफर भी प्रभावित
  • फ‍िलहाल इस परेशानी को फ‍िक्‍स कर दिया गया है

भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:04 बजे एक तकनीकी वजह ने Cloudflare के नेटवर्क को बाधित कर दिया।

क्‍लाउडफेयर आउटेज (Cloudflare outage) की वजह से मंगलवार को सैकड़ों वेबसाइट्स डाउन हो गई हैं, जिनमें बड़ी संख्‍या में पॉपुलर वेबसाइट्स भी हैं। कंटेंट डिलिवरी नेटवर्क (CDN) क्लाउडफ्लेयर को प्रभावित करने वाली एक समस्या की वजह से इन वेबसाइटों ने '500 इंटरनल सर्वर एरर' दिखाना शुरू किया, जिसकी वजह से हजारों यूजर प्रभावित हुए हैं। कई वेब बेस्‍ड सर्विसेज जैसे- डिस्कॉर्ड, कैनवा और नॉर्डवीपीएन पर भी असर पड़ा है। इस आउटेज ने कई पॉपुलर सर्विसेज को भी प्रभावित किया। इनमें Crunchyroll और Feedly शामिल हैं। मीडियम डॉट कॉम, न्यूज आउटलेट रजिस्टर, ग्रो, बफर, अपस्टॉक्स, आईस्पिरिट और सोशल ब्लेड पर भी इसका असर पड़ा। 
दुनिया भर में इंटरनेट आउटेज को ट्रैक करने में मददगार Ookla के डाउनडेक्टर पर भी यह गड़बड़ी समझ में नहीं आ रही। क्लाउडफ्लेयर ने इस बात को स्‍वीकार किया और सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स द्वारा सूचना मिलने के बाद परेशानी को ठीक कर दिया। 
Advertisement

Cloudflare Status वेबसाइट पर मौजूद लेटेस्‍ट अपडेट के अनुसार भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:04 बजे एक तकनीकी वजह से Cloudflare के नेटवर्क को बाधित कर दिया। कंपनी ने कहा है कि इस घटना ने उसके नेटवर्क में सभी डेटा प्लेन सर्विसेज को प्रभावित किया, जिसकी वजह से CDN का इस्‍तेमाल करने वालीं वेबसाइटों और सर्विसेज में 500 एरर आ गया। बताया गया है कि इस परेशानी को 12:50 बजे फ‍िक्‍स कर दिया गया और इसके रिजल्‍ट की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। 

आउटेज की वजह से कुछ यूजर डाउनडिटेक्टर वेबसाइट तक भी नहीं पहुंच पा रहे थे। इस घटना से  प्रभावित हुईं वेबसाइटें और सर्विसेज अभी सभी यूजर्स तक नहीं पहुंची हैं। उन्‍हें इसमें कुछ समय लग रहा है। डिस्कॉर्ड ने बताया है कि उसने दुनियाभर दोबारा काम शुरू कर दिया है। 
Advertisement

Cloudflare एक इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो CDN, DNS, DDoS प्रोटेक्‍शन और सिक्‍योरिटी सर्विसेज देने के लिए पॉपुलर है। कंपनी ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है। 

Cloudflare CDN के जरिए दुनिया भर में और बड़ी संख्या में वेबसाइटें और सर्विसेज अपना काम करती हैं। वेब टेक्‍नॉलजी सर्वे फर्म W3Techs की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि क्लाउडफ्लेयर दुनियाभर में CDN के मार्केट का लीडर है। अकामाई और एमेजॉन क्लाउडफ्रंट जैसे इसके कॉ‍म्प्टिीटर्स काफी पीछे हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.