अब Instagram पर टीनेजर्स की फर्जी उम्र नहीं चलेगी, AI पता लगाएगा सच

Instagram अपने टीन अकाउंट सेटिंग में विस्तार कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Instagram अपने टीन अकाउंट सेटिंग में विस्तार कर रहा है।
  • Instagram ने किशोरों का पता लगाने के लिए AI टूल की टेस्टिंग शुरू की है।
  • Instagram का मानना है कि इस कैपेसिटी में टेक्नोलॉजी का उपयोग करना नया है।

Instagram अपने टीन अकाउंट सेटिंग में विस्तार कर रहा है।

Photo Credit: Unsplash/凝 夏

Instagram अपने टीन अकाउंट सेटिंग में विस्तार कर रहा है। इसे पहली बार 2024 में एक नई प्रोएक्टिव टेक्नोलॉजी और पेरेंट के लिए एक्सेस कैंपेन के साथ पेश किया गया था। इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर उन किशोरों (टीनेजर्स) की पहचान करने के लिए AI बेस्ड आयु पहचान (ऐज डिटेक्शन) टूल के उपयोग की टेस्टिंग कर रहा है, जिन्होंने अकाउंट में वयस्क का जन्मदिन जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि वह इन यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर किसी भी उत्पीड़न और दुर्व्यवहार से बचाने के लिए टीन अकाउंट में रखेगी। साथ ही Instagram पेरेंट को अपने बच्चों के अकाउंट पर आयु को चेक करने के लिए नोटिफिकेशन भी भेज रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Instagram करेगा टीनेजर्स की पहचान


Advertisement
एक ब्लॉग पोस्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि उसने ऐप का उपयोग करने वाले किशोरों का पता लगाने के लिए AI टूल की टेस्टिंग शुरू की है। यह कंपनी के लिए कोई नया कदम नहीं है। जब Instagram ने पहली बार 2024 में टीन अकाउंट शुरू किए थे, तो उसने कहा था कि वह वयस्कों के तौर पर उपयोग किए जाने वाले किशोरों के अकाउंट का पता लगाने के लिए मार्कर की तलाश करने के लिए एल्गोरिदम का उपयोग करेगा।

इनमें यूजर एंगेजमेंट और कमेंट शामिल हैं, जहां कोई उन्हें 14वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है, जबकि उनके अकाउंट में लिखा होता है कि वे 20 साल के हैं। AI के साथ कंपनी अब किशोरों की पहचान करने के लिए काम कर रहा है। AI बेस्ड आयु पहचान टूल की सबसे पहले अमेरिका में टेस्टिंग हो रही है। Instagram ने यह खुलासा नहीं किया है कि कैसे आयु पहचान में AI का उपयोग होगा, कई सालों से AI बेस्ड आयु पहचान उपयोग किया जा रहा है। हालांकि, उसका उपयोग वयस्क और किशोरों की पहचान करने के लिए किया गया था, जिससे उन्हें ज्यादा संबंधित कंटेंट दिखाया जा सके।
Advertisement

Instagram का मानना है कि इस कैपेसिटी में टेक्नोलॉजी का उपयोग करना उसके लिए नया है और एआई किसी यूजर को किशोर के तौर पर पहचानने में गलतियां भी कर सकता है। इस प्रकार यह यूजर्स को अपनी सेटिंग बदलने का ऑप्शन दे रहा है, जिन्हें टीन अकाउंट में गलत तरीके से रखा गया है। हालांकि, इस पूरे तरीके की प्रभावशीलता पर सवाल है, क्योंकि टीनेजर जो प्रतिबंधों से बचने के लिए वयस्कों के तौर पर सोशल मीडिया पर हैं, वे टीन अकाउंट में शामिल होना पसंद नहीं कर सकते हैं। 

वर्तमान में, इंस्टाग्राम यूजर्स जो अपनी उम्र 18 से कम से 18 से ज्यादा करने का प्रयास करते हैं, उन्हें सेटिंग बदलने से पहले कई स्टेप को पूरा करना पड़ता है। इसमें एक वीडियो सेल्फी रिकॉर्ड करना, एक पहचान पत्र अपलोड करना या अन्य यूजर्स से उनकी उम्र की पुष्टि करना शामिल है। यह संभावना है कि टीन अकाउंट को वेरिफिकेशन के एक या सभी स्टेप को पूरा करना पड़ सकता है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पेरेंट को नोटिफिकेशन भी भेज रहा है, जिसमें बताया गया है कि वे सोशल मीडिया ऐप का उपयोग करते हुए अपने बच्चों से सही उम्र बताने के लिए कैसे बातचीत कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि उसने इन बातचीत करने के लिए सुझाव को तैयार करने के लिए बाल मनोवैज्ञानिकों के साथ काम किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Teen Accounts Setting, Meta, Social Media, Facebook

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  4. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  5. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  6. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  7. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  9. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  10. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.