Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज

नए फीचर्स आने के बाद इंस्टाग्राम पर रील स्क्रॉलिंग करना अब पहले से ज्यादा मजेदार हो गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 18:25 IST
ख़ास बातें
  • अब एक टैप पर ही रील को जहां चाहें वहां रोक सकते हैं।
  • आप जितनी बार चाहें रील को पॉज और प्ले कर सकते हैं।
  • अब यूजर्स रील को पॉज करने के साथ ही म्यूट भी कर सकते हैं।

Instagram ने यूजर्स को नए फीचर के रूप में कमाल की सौगात दी है।

Photo Credit: Pixabay

Instagram ने यूजर्स को नए फीचर के रूप में कमाल की सौगात दी है। अब यूजर्स रील देखते समय उसे कहीं भी रोक (Pause) कर सकते हैं। यूजर्स के लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि अब से पहले रील को रोक कर देखना एक बड़ी परेशानी का काम बना हुआ था। लेकिन अब एक टैप पर ही रील को जहां चाहें वहां रोक सकते हैं। इसी के साथ कंपनी ने इंस्टाग्राम में एक और फीचर 'म्यूट' के नाम से लॉन्च किया है। दोनों ही फीचर्स आने के बाद इंस्टाग्राम पर रील स्क्रॉलिंग करना अब पहले से ज्यादा मजेदार हो गया है। आइए जानते हैं कैसे काम करते हैं ये नए फीचर। 

इंस्टाग्राम में रील पॉज करना अब आसान
इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए अब कंपनी ने बहुप्रतीक्षित फीचर का रोलआउट कर दिया है। यह कंपनी का नया फीचर है जिसमें केवल एक टैप की मदद से रील को वहीं पर रोका जा सकता है। यानी अगर आप किसी रील को किसी भी पॉइंट पर पॉज करना चाहते हैं तो बस स्क्रीन पर एक टैप करना होगा और रील वहीं पर रुक जाएगी। 

tap-to-pause फीचर के साथ अब रील को रोकना बहुत आसान हो गया है। साथ ही एक प्ले बटन आपको नजर आएगा जिस पर टैप करने से रील वहीं से दोबारा शुरू हो जाएगी। आप जितनी बार चाहें रील को इसी तरह पॉज और प्ले कर सकते हैं। इससे यूजर को रील पर पूरा कंट्रोल मिल जाता है। 

कैसे होगा फायदा
टैप-टू-पॉज फीचर का फायदा सभी यूजर्स को होने वाला है। लेकिन उन यूजर्स के लिए और भी फायदा है जिन्हें रील के लिए रीव्यू करना होता है। इससे पहले रील को पॉज करने के लिए स्क्रीन को होल्ड करना पड़ता था। उंगली हटाते ही रील स्वयं से चलने लगती थी। कई बार बेवजह प्रोफाइल भी खुल जाती थी। साथ ही न चाहने पर भी रील म्यूट हो जाती थी। ये दोनों ही समस्याएं अब खत्म हो गई हैं। 

म्यूट फीचर भी जुड़ा
इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स रील को पॉज करने के साथ ही म्यूट भी कर सकते हैं। पॉज के लिए जब टैप करते हैं तो प्ले बटन के ऊपर ही आपको Mute बटन भी नजर आता है। यहां से रील का ऑडियो ऑन या ऑफ किया जा सकता है। यानी साउंड को भी अब एक टैप से कंट्रोल किया जा सकता है। दोनों ही फीचर्स कंपनी ने रोलआउट कर दिए हैं। ऐप के लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन में फीचर्स का लुत्फ लिया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.