Instagram के AI वीडियो एडिटिंग टूल की घोषणा, अब आसानी से बदल पाएंगे बैकग्राउंड से लेकर आउटफिट तक

Instagram आज के समय में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 18:29 IST
ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम जेनरेटिव एआई वीडियो एडिटिंग फीचर को लेकर आ रहा है।
  • इंस्टाग्राम का यह फीचर Meta के मूवी जेन AI मॉडल पर बेस्ड है।
  • Instagram का यह फीचर बैकग्राउंड और आउटफिट बदलाव की सुविधा देता है।

Instagram जेनरेटिव AI वीडियो एडिटिंग से बैकग्राउंड बदल पाएंगे।

Photo Credit: Instagram/mosseri

Instagram आज के समय में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। अगर आप भी इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Instagram कंटेंट क्रिएशन को और बेहतर बनाने के लिए एक खास नए जेनरेटिव एआई वीडियो एडिटिंग फीचर को लेकर आ रहा है, जिसकी अगले साल शुरुआत होगी। इस नए टूल के साथ क्रिएटर जल्द ही सिर्फ आसान टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके अपने वीडियो को लगभग पूरी तरह बदल पाएंगे, इसके लिए कोई खास एडिटिंग स्किल की भी जरूरत नहीं होगी। आइए Instagram के इस नए फीचर के बारे में जानते हैं।

Instagram के हेड एडम मोसेरी ने एक पोस्ट में लिखा कि  "मैं Movie Gen को लेकर काफी उत्साहित हूं। हमारा शुरुआती AI रिसर्च मॉडल जो एक आसान टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के साथ आपके वीडियो को पूरी तरह बदल देगा। इसे अगले साल इंस्टाग्राम पर लाने की उम्मीद है। मुझे बताएं कि आप इसके बारे में क्या सोचते हैं।"
Advertisement

यह फीचर Meta के मूवी जेन AI मॉडल पर बेस्ड है, इससे यूजर्स के वीडियो बनाने और शेयर करने के तरीके में बदलाव होगा। मोसेरी ने एक शानदार टीजर शेयर किया, जिसमें शुरुआती रिसर्च मॉडल को एक्टिव किया गया। इस दौरान कपड़ों और बैकग्राउंड को बदलने से लेकर, एक कठपुतली में बदलना आदि शामिल है। अपने आउटफिट में सोने की चेन शामिल करना चाहते हैं या अपने वीडियो में समुद्र तट के किनारे का बैकग्राउंड चाहते हैं, इसे एआई टूल की मदद से किया जा सकता है। टीजर में यह साफ तौर पर होता हुआ देखा जा सकता है।

Instagram के टीजर से पता चला है कि एआई तेजी से हो रही मूवमेंट के दौरान भी जानकारी को सटीक रखता है। जैसे कि जब मोसेरी ने अपनाा हाथ या चेहरा हिलाया, तो उसके आउटफिट और शामिल किए गए सामान वैसे ही बरकरार रहे। लॉन्च के बाद पता चलेगा कि इंस्टाग्राम का एआई एडिटिंग असलियत में कैसा साबित होगा। एडम मोसेरी का कहना है कि इसे अगले साल किसी समय लॉन्च किया जाएगा। एडमैन मोसेरी ने अपनी इंस्टाग्राम घोषणा में खुलासा किया कि AI टूल 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक लॉन्च टाइमलाइन सामने नहीं आई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.