भारत का AIRAWAT है दुनिया का 75वां सबसे पावरफुल और तेज सुपरकंप्यूटर, इन 3 ने भी बनाई टॉप 500 में जगह

AIRAWAT के अलावा, भारत के तीन अन्य सुपर कंप्यूटर्स ने टॉप 500 ग्लोबल सुपरकंप्यूटिंग लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें PARAM Siddhi-AI सुपरकंप्यूटर को लिस्ट में 131वां स्थान मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2023 19:51 IST
ख़ास बातें
  • AIRAWAT 13,170 टेराफ्लॉप्स (Rpeak) की स्पीड वाला सुपर कंप्यूटर है
  • Ubuntu 20.04.2 LTS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है
  • इसमें शामिल है AMD EPYC 7742 64C 2.25GHz प्रोसेसर

AIRAWAT सुपरकंप्यूटर को पुणे में C-DAC में स्थापित किया गया है

भारत का AIRAWAT दुनिया के 100 सबसे फास्ट और पावरफुल सुपरकंप्यूटर में शामिल हो गया है। ये भारत का सबसे बड़ा और 13,170 टेराफ्लॉप्स (Rpeak) की स्पीड वाला सुपर कंप्यूटर है। अब, भारत के लिए गर्व की बात यह है कि AIRAWAT को टॉप 500 ग्लोबल सुपरकंप्यूटिंग लिस्ट में 75वें स्थान पर रखा गया है। जर्मनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग सम्मेलन (ISC 2023) के 61वें एडिशन में नई रैंकिंग की घोषणा की गई थी।

NDTV के अनुसार, पुणे, महाराष्ट्र में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) में स्थापित AIRAWAT सुपरकंप्यूटर को टॉप 500 ग्लोबल सुपरकंप्यूटिंग लिस्ट में 75वां स्थान मिला है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, AIRAWAT भारत का सबसे बड़ा और 13,170 टेराफ्लॉप्स (Rpeak) की स्पीड वाला सुपर कंप्यूटर है। इस AI सिस्टम को सरकार के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के हिस्से के रूप में स्थापित किया गया था।

C-DAC के अनुसार, AIRAWAT सुपरकंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम Ubuntu 20.04.2 LTS पर चलता है और AMD EPYC 7742 64C 2.25GHz प्रोसेसर पर काम करता है। बता दें कि ये 81,344 कोर वाला प्रोसेसर है। इस सुपरकंप्यूटर को इसी साल स्थापित किया गया था।

AIRAWAT के अलावा, भारत के तीन अन्य सुपर कंप्यूटर्स ने टॉप 500 ग्लोबल सुपरकंप्यूटिंग लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें PARAM Siddhi-AI सुपरकंप्यूटर को लिस्ट में 131वां स्थान मिलता है। इसे सी-डैक, पुणे में भी स्थापित किया गया है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के Pratyush सुपरकंप्यूटर ने 169वां स्थान हासिल किया है, जबकि नेशनल सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्टिंग के Mihir सुपरकंप्यूटर को लिस्ट में 316वां स्थान मिला है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव, अलकेश शर्मा ने एआई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह "डिजिटल युग में सबसे आशाजनक तकनीक" है कि भारत के पास अपने विशाल डेटा के कारण "मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र और एआई के लिए प्रतिस्पर्धात्मक लाभ" है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.