• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • INS Vagir In Australia: इंडियन नेवी की सबमरीन INS Vagir आज पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया, करेगी कई अभ्यास

INS Vagir In Australia: इंडियन नेवी की सबमरीन INS Vagir आज पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया, करेगी कई अभ्यास

इस प्रोजेक्ट को एक्सटेंडेड रेंज डिपलॉयमेंट कहा गया है।

INS Vagir In Australia: इंडियन नेवी की सबमरीन INS Vagir आज पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया, करेगी कई अभ्यास

INS Vagir को जनवरी 2023 में नेवी में शामिल किया गया था।

ख़ास बातें
  • यह ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) के साथ कई अभ्यासों में सम्मिलित होगी।
  • इस अभ्यास से दोनों देशों की सबमरीन पावर को बल मिलेगा।
  • इस दौरान सबमरीन की पहुंच और ताकत की परख की जाएगी।
विज्ञापन
इंडियन नेवी की ओर से INS Vagir पनडुब्बी को ऑस्ट्रेलिया में नौसेन के साथ अभ्यास के लिए रवाना किया गया है। यह भारतीय नौसेना की पांचवी कलवरी क्लास की सबमरीन है। इसे जनवरी 2023 में नेवी में शामिल किया गया था। डिफेंस मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए कहा कि पनडुब्बी 20 अगस्त, यानि कि आज ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगी। वहां पर यह ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ कई तरह के अभ्यासों में भाग लेगी। 

INS Vagir को इंडियन नेवी की ओर से ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमेंटल पोर्ट के लिए रवाना किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। कहा गया है कि Vagir पश्चिमी तट पर रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) के साथ कई अभ्यासों में सम्मिलित होगी। इसी के साथ साथ पूर्वी तट पर भारत के वारशिप और एयरक्राफ्ट भी अभ्यास मालाबार और AusIndEx में भाग ले रहे हैं। 

वागीर ऑस्ट्रेलिया में बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस लेवल के एंटी सबमरीन अभ्यासों में तैनात रहेगी। इसके अलावा RAN सबमरीन और इंडियन नेवल पी8आई एयरक्राफ्ट भी INS वागीर के साथ भाग लेंगे। इस अभ्यास से दोनों देशों की सबमरीन पावर को बल मिलेगा। डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में यह सब जानकारी दी है। इस अभ्यास से इंडियन नेवी में तैनात सबमरीन की पहुंच और ताकत की परख की जाएगी। 

इस प्रोजेक्ट को एक्सटेंडेड रेंज डिपलॉयमेंट कहा गया है। यह अपनी तरह का पहला डिपलॉयमेंट है जो इंडियन नेवी सबमरीन को ऑस्ट्रेलिया तक लेकर जा रहा है। इसके माध्यम से भारतीय नौसेना लम्बी रेंज ऑपरेशनों के लिए खुद को तैयार कर रही है। इससे पहले आईएनएस वागीर को कोलम्बो में भेजा गया था। 21 जून 2023 तो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईएनएस वागीर को कोलम्बो भेजा गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »