India vs England तीन ODI मैचों की सीरीज का पहला मैच आज, ऐसे देखें लाइव मैच

India vs England ODI सीरीज का आज पहला एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। सीरीज़ के सभी मैच पुणे के MCA स्टेडियम में होंगे। सीरीज़ के लाइव स्ट्रीम, टाइमिंग और शेड्यूल से जुड़ी सभी जानकारी के लिए पढ़ें।

India vs England तीन ODI मैचों की सीरीज का पहला मैच आज, ऐसे देखें लाइव मैच

India vs England ODI Series 2021: तीन मैचों की सीरीज़ पुणे के MCA स्टेडियम में खेली जाएगी

ख़ास बातें
  • आज दोपहर 1:30 बजे से India vs England का पहला ODI शुरू होगा
  • तीन मैचों की सीरीज़ के सभी मैच पुणे के MCA स्टेडियम में खेले जाएंगे
  • ODI सीरीज़ के लिए भारत की टीम में हुए हैं कई बदलाव
विज्ञापन
India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ का आज (23 मार्च) पहला मैच खेला जाएगा। सभी मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेले जाएंगे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज़ और टी-20 सीरीज़ खेली जा चुकी है। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मैच (IND vs ENG 1st ODI Match) दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई जहां विराट कोहली (Virat kohli) कर रहे हैं, वहीं इंग्लैंड टीम की मेजबानी इयान मोर्गन (Eoin Morgan) करेंगे। आप इन सभी ODI मैचों को ऑनलाइन, मोबाइल , लैपटॉप, टीवी पर देख सकते हैं। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।
 

India England T20 series How to watch Live-stream

India vs England ODI सीरीज सीरीज़ के सभी मैच टीवी पर लाइव दिखाए जाएंगे। आप स्टार स्पोर्ट नेटवर्क चैनल्स Star Sports 1 HD और SD चैनल पर मैच को लाइव इंग्लिश में देख सकते हैं। इसके अलावा आप रीजनल स्टार स्पोर्ट चैनल्स पर आप इसे हिंदी, कन्नड, तमिल, तेलगु में भी लाइव देख सकते हैं। आप इन मैचों को अपने स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर और स्मार्ट टीवी पर लाइव देख सकते हैं। आप ये सभी मैच Disney+ Hotstar ऐप के जरिए ऑनलाइन देख पाएंगे। हालांकि Star India का Reliance Jio (रिलायंस जियो) के साथ भी एक समझौता है, जिसके तहत जियो को मैच के स्ट्रीमिंग अधिकार मिलते हैं, इसलिए आप इन मैच को Jio ग्राहक मुफ्त में देख सकते हैं।
 

India vs England ODI schedule

India vs England ODI सीरीज का पहला मैच आज यानी 23 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा भारत बनाम इंग्लैंड एकदिवसीय मैच शुक्रवार, 26 मार्च और तीसरा मैच रविवार, 28 मार्च को खेला जाएगा। ये तीनों मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 1.30 बजे (1:30 PM IST) पर शुरू होंगे।
 

India ODI team

Virat Kohli (Captain), Rohit Sharma (vice-captain), Shikhar Dhawan, Shubman Gill, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Rishabh Pant (wicket-keeper), KL Rahul (wicket-keeper), Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Krunal Pandya, Washington Sundar, T Natarajan, Bhuvneshwar Kumar, Md. Siraj, Prasidh Krishna, Shardul Thakur.
 

England ODI team

Eoin Morgan (Captain), Moeen Ali, Jonny Bairstow, Sam Billings, Jos Buttler, Sam Curran, Tom Curran, Liam Livingstone, Matt Parkinson, Adil Rashid, Jason Roy, Ben Stokes, Reece Topley, Mark Wood.
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »