IND vs BAN T20 Live: भारत-बांग्लादेश के बीच T20 मैच आज यहां देखें फ्री!

भारत-बांग्लादेश के बीच आज से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2024 16:14 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में होने जा रहा है।
  • सीरीज में भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।
  • मैच Jio Cinema पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।

भारत-बांग्लादेश के बीच आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।

IND vs BAN T20 Live: भारत-बांग्लादेश के बीच आज से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम का आत्मविश्वास इस वक्त पूरे उफान पर है क्योंकि टीम ने हाल ही में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। अब टीम T20 में अपनी दम-खम दिखाने उतरेगी। सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में होने जा रहा है। भारतीय टीम के कैप्टन सूर्यकुमार यादव बने हैं जबकि बांग्लादेश की टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो संभाल रहे हैं। 

सीरीज में भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है जिसमें मयंक यादव, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल है। गेंदबाजी में भी बदलाव है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इसलिए अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई पर सबकी नजरें होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर यानी आज, दूसरा मैच 9 अक्टूबर को, और तीसरा मैच 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच दिल्ली में होगा। 
Advertisement

अगर आप भी भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज के मैचों का घर बैठे आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां पर उपलब्ध करवा रहे हैं। 
 

IND vs BAN T20 Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत-बांग्लादेश पहला T20 मैच आज रविवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 

IND vs BAN T20 Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-बांग्लादेश पहला T20 मैच ग्वालियर, मध्य प्रदेश के श्री माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Advertisement
 

IND vs BAN T20 Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत-बांग्लादेश पहला T20 मैच सायं 7.00 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 6.30 बजे किया जाएगा। 
 

IND vs BAN T20 Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत-बांग्लादेश पहला T20 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। T20 सीरीज के मैचों को आप Sports 18 नेटवर्क पर देख पाएंगे। 
 

IND vs BAN T20 Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत-बांग्लादेश पहला T20 मैच Jio Cinema पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.