IND vs BAN Live: 2023 वर्ल्ड कप में आज भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, यहां फ्री में देखें लाइव मैच

ICC World Cup 2023 के मैच अगर आप मैदान पर देखने नहीं जा सकते हैं तो इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 09:51 IST
ख़ास बातें
  • वर्ल्ड कप 2023 का यह 17वां मैच होने जा रहा है।
  • टीम इंडिया की स्थिति मजबूत है क्योंकि पहले तीन मैच भारत जीत चुका है।
  • भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं।

Photo Credit: BCCI

IND vs BAN Live: World Cup 2023 में आज, 19 अक्टूबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होने वाला है। भारत के पास आज मौका होगा कि वह एशिया कप में बांग्लादेश से मिली हार का हिसाब बराबर कर ले। वर्ल्ड कप 2023 का यह 17वां मैच होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में कुल 48 मैच होने वाले हैं। टीम इंडिया की स्थिति मजबूत है क्योंकि पहले तीन मैच भारत जीत चुका है। अगर आज बांग्लादेश के खिलाफ भारत को जीत हासिल होती है तो टीम इस वर्ल्ड कप में जीत का चौका लगा देगी। 

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम आज का मैच जीत पाती है या नहीं, यह देखना रोमांचक होगा। वैसे बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। इससे पहले वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश की टीम ने भारत को तीन वनडे मैचों में हराया है। शाकिब अल हसन की कप्तानी क्या आज भी रोहित शर्मा की रणनीति पर भारी पड़ने वाली है, यह देखने वाली बात होगी। 
Advertisement
 
ICC World Cup 2023 के मैच अगर आप मैदान पर देखने नहीं जा सकते हैं तो इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs BAN Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आज गुरूवार, 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 

IND vs BAN Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
Advertisement
 

IND vs BAN Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा। 
 

IND vs BAN Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके चैनल्स जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि पर मैच का लाइव टेलीकास्ट आप देख सकते हैं। 
 

IND vs BAN Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.