• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs AFG Live Streaming: भारत अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच लाइव कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

IND vs AFG Live Streaming: भारत-अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच लाइव कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 

IND vs AFG Live Streaming: भारत-अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच लाइव कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

Photo Credit: BCCI

भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

ख़ास बातें
  • मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा।
  • वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे।
  • मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
IND vs AFG Live: ICC World Cup 2023 में आज, 11 अक्टूबर को भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होने वाला है। 14 अक्टूबर को टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी, लेकिन उससे पहले अफगानिस्तान से निपटना होगा। अफगानिस्तान की टीम पहली बार भारतीय मैदान में भारत के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलने जा रही है। भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच 2014 में खेला गया था। उस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तानी टीम को 8 विकेट से मात दी थी। वर्ल्ड कप 2023 के पिछले मैच में अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ हार चुकी है। इसलिए टीम आज मनोबल बढ़ाने के लिए जीत का स्वाद चखना चाहेगी। आज का मैच दिल्ली में खेला जाना है। जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 48 मैच होंगे जो 19 नवंबर तक खेले जाएंगे। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर इस बार दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी। ICC World Cup 2023 के मैच अगर आप मैदान पर देखने नहीं जा सकते हैं तो चिंता न करें। इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 

IND vs AFG Live मैच ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम (IND vs AFG Live Streaming) के जरिए घर बैठे देख सकेंगे। साथ ही कौन से टीवी चैनल्स पर इसका प्रसारण होगा, इसकी जानकारी भी हम आपको यहां पर दे रहे हैं। 
 

IND vs AFG Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आज बुधवार, 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 

IND vs AFG Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs AFG Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा। 
 

IND vs AFG Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके चैनल्स जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि पर मैच का लाइव टेलीकास्ट आप देख सकते हैं। 
 

IND vs AFG Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »