भारत 1 अप्रैल से खत्म करेगा 'Google Tax', अमेरिकी टेक कंपनियों को बड़ी राहत!

Google Tax को 2016 में लागू किया गया था और 2020 में इसका दायरा बढ़ाया गया, जिससे बड़ी विदेशी डिजिटल कंपनियों को भारत में राजस्व कमाने पर अतिरिक्त टैक्स देना पड़ता था।

भारत 1 अप्रैल से खत्म करेगा 'Google Tax', अमेरिकी टेक कंपनियों को बड़ी राहत!

Photo Credit: Pixabay/ @rupixen

ख़ास बातें
  • Google Tax को 2016 में लागू किया गया था और 2020 में इसका दायरा बढ़ाया गया
  • इससे विदेशी कंपनियों को भारत में रेवेन्यू पर अतिरिक्त टैक्स देना पड़ता था
  • अमेरिका इसे "भेदभावपूर्ण" मानता था
विज्ञापन
भारत सरकार ने डिजिटल विज्ञापन पर 6% टैक्स, जिसे दूसरे शब्दों में Google Tax भी कहा जाता है, हटाने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। यह फैसला अमेरिका के साथ व्यापार तनाव कम करने और संभावित जवाबी टैरिफ से बचने के लिए लिया गया है। यह टैक्स Google, Meta, Amazon जैसी विदेशी टेक कंपनियों पर लागू था, जिससे सरकार को वित्त वर्ष 2024 में 3,343 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला था।

Google Tax को 2016 में लागू किया गया था और 2020 में इसका दायरा बढ़ाया गया, जिससे बड़ी विदेशी डिजिटल कंपनियों को भारत में राजस्व कमाने पर अतिरिक्त टैक्स देना पड़ता था। अमेरिका इसे "भेदभावपूर्ण" मानता था, क्योंकि भारतीय कंपनियों पर यह टैक्स नहीं लगता था। इस फैसले के बाद, भारत में विदेशी टेक कंपनियों के विज्ञापन कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका ने 2 अप्रैल से डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर व्यापारिक जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 2025 तक ट्रेड डील और 2030 तक $500 बिलियन का बायलेट्रल ट्रेड टार्गेट तय किया था। भारत में इन दिनों USTR ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बातचीत कर रहा है, जिससे यह फैसला और महत्वपूर्ण हो जाता है।

Toi के मुताबिक, भारत सरकार ने कुछ डिजिटल कंपनियों के लिए इनकम टैक्स छूट भी हटाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय टैक्स विवादों को हल करने की कोशिश की जाएगी। इस फैसले से भारत को संभावित अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद मिलेगी और टेक इंडस्ट्री में विदेशी निवेश को बढ़ावा मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »