• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • देश में इंटरनेट यूज़र की संख्या अगले साल 50 करोड़ तक पहुंच जाएगी: रविशंकर प्रसाद

देश में इंटरनेट यूज़र की संख्या अगले साल 50 करोड़ तक पहुंच जाएगी: रविशंकर प्रसाद

देश में इंटरनेट यूज़र की संख्या अगले साल 50 करोड़ तक पहुंच जाएगी: रविशंकर प्रसाद
विज्ञापन
दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या अगले साल बढ़कर 50 करोड़ हो सकती है।

प्रसाद ने ‘अनुसूचित जाति, जनजाति उद्यमियों का एकीकरण’ विषय पर एक संगोष्ठी में यह बात कही। उन्होंने कहा, ''भारत में इस समय 40 करोड़ इंटरनेट ग्राहक हैं। मैंने दो साल में 50 करोड़ उपयोक्ताओं के लक्ष्य की बात कही थी, इस लिहाज से 50 करोड़ का स्तर अगले साल हासिल कर लिया जाएगा।''प्रसाद ने ‘डिजिटल इंडिया’ कार्य्रकम के बारे में कहा कि सरकार आने वाले वर्षों में 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिक फाइबर केबल से जोड़ेगी।

इसके साथ ही उन्होंने ‘डिजिटल गांव’ अवधारणा की बात कही जिसमें हर राज्य के एक खंड को चुना जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षा व हेल्थकेयर सेवाओं के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल हो।

इंटरनेट और मोबाइल एसोसियेशन ऑफ इंडिया ने नवंबर में कहा था, ''आज की तारीख में भारत इंटरनेट यूज़र के लिहाज से दुनिया तीसरे स्थान पर है। अनुमान है कि दिसबंर अमेरिका को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। चीन फिलहाल 60 करोड़ ग्राहकों के साथ इस साथ इस सूची में सबसे आगे है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »