इंडिया-ऑस्‍ट्रेलिया के फाइनल ने बनाया व्‍यूअरशिप का रिकॉर्ड! Disney Hotstar पर जुटे इतने दर्शक

हालांकि फाइनल मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा और टीम का विजयी अभियान अहम मोड़ पर आकर ठहर गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 17:36 IST
ख़ास बातें
  • इंडिया-ऑस्‍ट्रेलिया मैच को मिली रिकॉर्ड व्‍यूअरशिप
  • डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर 5.9 करोड़ दर्शक जुटे
  • बड़ी संख्‍या में दर्शकों ने टीवी चैनल पर भी देखा मैच

क्रिकेट विश्‍वकप फाइनल मुकाबले का जो रोमांच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में देखने को मिला, वही रोमांच अन्‍य प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी नजर आया।

Photo Credit: AFP

India-Australia Disney+Hotstar Viewership : क्रिकेट विश्‍वकप 2023 के फाइनल मुकाबले में डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार की व्‍यूअरशिप ने नया रिकॉर्ड बनाया। मैच के दौरान हॉटस्‍टार पर दर्शकों की संख्‍या 5.9 करोड़ दर्शकों के आंकड़े तक पहुंच गई। इससे पूर्व, सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान 5.3 करोड़ व्यूअरशिप रिकॉर्ड की गई थी। हालांकि फाइनल मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा और टीम का विजयी अभियान अहम मोड़ पर आकर ठहर गया। 
 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, डिज्‍नी+हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के अटूट समर्थन ने हमें लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस मैच को स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्‍ट किया गया था। वहां दर्शकों की संख्‍या कितनी रही, इसके आंकड़े अगले सप्‍ताह जारी होने की उम्‍मीद है। गौरतलब है कि टीवी चैनल्‍स की व्‍यूअरशिप को BARC रिकॉर्ड करती है। 

क्रिकेट विश्‍वकप फाइनल मुकाबले का जो रोमांच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में देखने को मिला, वही रोमांच अन्‍य प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी नजर आया। रिपोर्ट के अनुसार, पीवीआर और आईनॉक्‍स ने भी अपने थिएटर्स में मैच को लाइव टेलिकास्‍ट किया। 60 से ज्‍यादा शहरों के 150 सिनेमाघरों में लोगों ने लाइव मैच देखा। थिएटर्स में दर्शकों की संख्‍या 70 हजार के करीब रही। 
Advertisement

डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार के लिए यह विश्‍वकप व्‍यूअरशिप के मामले में कमाल साबित हुआ। लीग मैचों के दौरान भारत और न्‍यूजीलैंड के मैच में व्‍यूअरशिप 4.3 करोड़ पर पहुंच गई। भारत-पाकिस्‍तान के लीग मैच पर भी व्‍यूअरशिप 3.5 करोड़ से ज्‍यादा दर्ज की गई थी। 

इस विश्‍वकप ने भारत ने अपनी सभी लीग मैचों में जीत दर्ज करके पहली पोजिशन हासिल की। सेमीफाइनल में भी न्‍यूजीलैंड पर बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन फाइनल मुकाबले में टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा और सिर्फ 240 रनों का टार्गेट सेट हो पाया। उस टार्गेट को ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने बिना किसी मुश्किल के हासिल कर लिया। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.