Pakistan के 35 You Tube चैनल और वेबसाइट को भारत ने किया बैन, फैला रहे थे झूठी और देश विरोधी खबरें!

मंत्रालय का कहना है कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो देश में झूठी खबरें फैलाकर यहां डर और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2022 20:46 IST
ख़ास बातें
  • ब्लॉक किए चैनलों में Apni Duniya Network के 14 यूट्यूब चैनल थे।
  • Talha Films Network ऐसे 13 यूट्यूब चैनल को ऑपरेट कर रहा था।
  • इनमें 2 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और 2 इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैं।

उनमें दो ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और दो इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैं। 

भारत के केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश विरोधी 35 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इनके साथ ही दो वेबसाइट्स को भी ब्लॉक किया गया है। ये चैनल और वेबसाइट्स पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे। इन चैनलों पर 1.20 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। मिली जानकारी के मुताबिक, भारत की एजेंसियां काफी समय से इन चैनलों की निगरानी कर रही थीं। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी ऐसे 20 चैनलों को ब्लॉक किया गया था। 
 
भारत के विरोध में अफवाह फैलाने वाले जिन 35 यूट्यूब चैनलों को केंद्रीय सरकार ने बैन किया है, इन चैनलों के 1.20 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर थे और इन पर 1 करोड़ 30 लाख व्यू भी थे। यह पहली बार नहीं है जब भारत सरकार की ओर से ऐसा कदम उठाया गया है। सोशल मीडिया पर परोसे जा रहे देश विरोधी कंटेंट को लेकर भारत की सरकार इससे पहले भी कई बार ऐसे सख्त कदम उठा चुकी है। बीते साल 21 दिसंबर को भी सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे 20 यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा दो वेबसाइट्स को भी ब्लॉक किया गया था। 

मंत्रालय का कहना है कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो देश में झूठी खबरें फैलाकर यहां डर और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने जिन 35 प्लेटफॉर्म्स को बैन किया उनमें दो ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और दो इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैं। 

इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग (I&B) सेक्रेटरी अपूर्व चंद्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमने आईटी एक्ट के सेक्शन 69ए के इमरजेंसी प्रोविजन का इस्तेमाल करते हुए इन चैनलों को ब्लॉक किया है। इनका कंटेंट बहुत अधिक नफरत फैलाने वाला और भारत की एकता को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला था।" 
Advertisement

मंत्रालय ने बताया कि ब्लॉक किए चैनलों में Apni Duniya Network के 14 यूट्यूब चैनल थे। इसके अलावा Talha Films Network ऐसे 13 यूट्यूब चैनल चला रहा था जिन पर भारत विरोधी कंटेंट चलाया जा रहा था। ब्लॉक किए चैनलों में से 4 चैनल एक साथ मिलकर काम कर रहे थे जबकि दो और ऐसे चैनल थे जो एक साथ मिलकर काम कर रहे थे। इन सभी प्लेटफॉर्म्स का मकसद भारतीय जनता में फेक न्यूज फैलाना था। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराठ ठाकुर ने कहा कि आगे आने वाले समय में भी इस तरह के देश विरोधी कंटेंट बनाने और फैलाने वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.