Independence Day 2023 : 15 अगस्‍त पर PM Modi की स्‍पीच थोड़ी देर में, ऐसे देखें लाइव

Independence Day 2023 Live Streaming : पीएमओ की वेबसाइट, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की वेबसाइट और प्रेस इन्‍फर्मेशन ब्‍यूरो के यूट्यूब चैनल पर कार्यक्रम को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा।

Independence Day 2023 : 15 अगस्‍त पर PM Modi की स्‍पीच थोड़ी देर में, ऐसे देखें लाइव

Photo Credit: Video Grab

पीएम मोदी का भाषण आज सुबह करीब 7.30 बजे ध्‍वाजारोहण कार्यक्रम के बाद शुरू हो जाएगा।

ख़ास बातें
  • 77वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर करेंगे देश को संबोधित
  • आज 15 अगस्‍त पर यह पीएम मोदी का 10वां भाषण होगा
  • वि‍भिन्‍न प्‍लेटफॉर्म्‍स पर इस भाषण का लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा
विज्ञापन
Independence Day 2023 Live Streaming : आज 15 अगस्‍त को देशभर में 77वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इससे जुड़ा मुख्‍य कार्यक्रम देश की राजधानी नई दिल्‍ली में लाल किले से होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर बाद लाल किले की प्राचीर से राष्‍ट्रीय ध्‍वज को फहराएंगे और जनता को अपना संबोधन देंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले से 10वां भाषण होगा। विभ‍िन्‍न प्‍लेटफॉर्म्‍स पर पीएम मोदी के भाषण (PM modi Independence Day 2023 speech) ऑनलाइन लाइव सुना जा सकेगा। कब और कहां इस आयोजन को देखा जा सकता है, आइए जानते हैं।  
 

कब और कहां देखें पीएम मोदी की स्‍पीच 

प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले से संबोधन को मुख्‍य रूप से दूरदर्शन और उसके चैनलों पर लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा। दूरदर्शन की वेबसाइट पर भी कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्‍ट होगा। इसके अलावा, सभी न्‍यूज चैनल्‍स पीएम मोदी की स्‍पीच को लाइव द‍िखाएंगे। इनके अलावा, प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ की वेबसाइट, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की वेबसाइट और प्रेस इन्‍फर्मेशन ब्‍यूरो के यूट्यूब चैनल पर कार्यक्रम को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा। दूरदर्शन और तमाम न्‍यूज चैनल्‍स के यूट्यूब चैनल्‍स पर भी इस आयोजन को लाइव देखा जा सकेगा। 

पीएम मोदी का भाषण आज सुबह करीब 7.30 बजे ध्‍वाजारोहण कार्यक्रम के बाद शुरू हो जाएगा। 
 

रिपोर्टों के अनुसार, लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के लिए 1800 लोगों को स्‍पेशल गेस्‍ट के रूप में इनवाइट किया गया है। बड़ी संख्‍या में स्‍टूडेंट्स भी इस आयोजन का हिस्‍सा बन रहे हैं। स्‍पेशल गेस्‍ट के तौर पर देशभर से सरपंच, टीचर्स, नर्स, मछुआरे, खादी कार्यकर्ता और सेंट्रल विस्टा के निर्माण में शामिल वर्कर्स को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। 

आयोजन में शामिल होने के बाद स्‍पेशल गेस्‍ट को नेशनल वॉर मेमोरियल भी ले जाया जाएगा। मंत्रियों से भी इन गेस्‍ट की मुलाकात का कार्यक्रम है। इससे पूर्व सोमवार शाम 7 बजे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपना भाषण दिया। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »