IIT दिल्ली में कॉन्ट्रैक्ट पर पढ़ाने का मौका! Rs 75 हजार सैलेरी, यहां से डाउनलोड करें ऑनलाइन फॉर्म

अंग्रेजी इंस्ट्रक्टर के कुल सात पद उपलब्ध हैं, जिनमें ओबीसी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के आरक्षित पद भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 19:44 IST
ख़ास बातें
  • IIT दिल्ली ने इंग्लिश इंस्ट्रक्टर के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल बेस जॉब जारी की
  • Ph.D. के साथ-साथ फर्स्ट-क्लास MA है रिजर्व सीट्स के लिए एलिजिबिलिटी
  • ओबीसी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए अलग से सीट्स उपलब्ध

Photo Credit: iStock

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने अपने डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस में एक जॉब वैकेंसी जारी की है। यह इंग्लिश भाषा के इंस्ट्रक्टर के लिए है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि नौकरी कॉन्ट्रैक्ट-बेस्ड है, जिसका मतलब है कि इसमें कई ऐसे बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे, जो स्थाई प्रोफेसर्स को मिलते हैं। हालांकि, बता दें कि कॉन्ट्रैक्चुअल बेस पर भी IIT दिल्ली 75,000 रुपये प्रति माह की सैलेरी और साथ ही 27% HRA ऑफर कर रही है। संस्थान के अनुसार, ओबीसी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों सहित कुल सात पद उपलब्ध हैं।

IIT दिल्ली ने इंग्लिश इंस्ट्रक्टर के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल बेस जॉब जारी की है। संस्थान ने सैलेरी, पर्क्स और एलिजिबिलिटी की सभी डिटेल्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट के करियर पेज पर दी हैं। बताया गया है कि अंग्रेजी इंस्ट्रक्टर के कुल सात पद उपलब्ध हैं, जिनमें ओबीसी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के आरक्षित पद भी शामिल हैं। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक योग्यता अंग्रेजी या अन्य विषयों में Ph.D. के साथ-साथ MA में फर्स्ट-क्लास है।
Advertisement

जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए, फर्स्ट-क्लास MA कम से कम आवश्यकता है, हालांकि Ph.D. हो तो और बेहतर है। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी भाषा के कोर्स पढ़ाने का एक्सपीरिएंस होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉक्यूमेंट यह भी बताता है कि नियुक्ति शुरू में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए, ओबीसी-एनसीएल और एसटी कैटेगरी के लिए उम्र में क्रमशः 3 वर्ष और 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
Advertisement

Application Process
इच्छुक उम्मीदवारों IIT दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद 'Jobs' पेज पर मौजूद विज्ञापन (यहां क्लिक करें) से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट्स की सेल्फ-एटेस्टेड कॉपीज के साथ, 26 नवंबर, 2024 तक फैकल्टी रिक्रूटमेंट सेल, आईआईटी दिल्ली में भेजने (डाक के जरिए) होंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया इस पद के लिए कॉन्सोलिडेटिड सैलेरी 75,000 रुपये प्रति माह है और साथ ही इंस्ट्रक्टर्स को 27% का HRA भी मिलेगा। ध्यान रखें विज्ञापन में मौजूद टर्म्स एंड कंडीशन के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट पर हायर होने वाले इंस्ट्रक्टर्स को कैंपस में आवास नहीं मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IIT Delhi, IIT Delhi jobs, iit jobs, IIT Faculty Jobs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.