110 km की रेंज के साथ लॉन्‍च हुई Ignitron की ई-बाइक Bob-e

Bob-e में तीन राइडिंग मोड- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं। इसका मतलब है कि राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से राइडिंग कर सकता है।

110 km की रेंज के साथ लॉन्‍च हुई Ignitron की ई-बाइक Bob-e

बॉब-ई (Bob-e) को इंडियन मार्केट के लिए डिजाइन किया गया है। यह युवाओं को टारगेट करती है।

ख़ास बातें
  • Bob-e की राइडिंग रेंज 110 किलोमीटर और टॉप स्पीड 85 किमी/घंटा है
  • इसकी 2.88kWh की लिथियम-आयन बैटरी को स्वैप नहीं किया जा सकता
  • Bob-e में तीन राइडिंग मोड- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बाइक स्टार्टअप इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प (Ignitron Motocorp) ने इंडिया में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अनवील किया है। बॉब-ई (Bob-e) नाम के इस टूवीलर को इंडियन मार्केट के लिए डिजाइन किया गया है। यह युवाओं को टारगेट करती है। Ignitron के अनुसार, बॉब-ई का मकसद भारतीय युवाओं की लाइफस्‍टाइल को बदलना है। साथ ही पर्यावरण का संरक्षण इसका मकसद है। उम्‍मीद है कि यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अपने बेहतरीन फीचर्स से रोजाना की जरूरतों को पूरा करेगी और लोगों के रोज के सफर को आसान और सुखद बना देगी। Bob-e को दो कलर वेरिएंट ब्लैक और रेड में खरीदा जा सकेगा। 

Bob-e की राइडिंग रेंज 110 किलोमीटर और टॉप स्पीड 85 किमी/घंटा है। हालांकि इसकी 2.88kWh की लिथियम-आयन बैटरी को स्वैप नहीं किया जा सकता। वैसे एक बैकअप जरूर दिया गया है। एडिशनल सिक्‍योरिटी के रूप में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में जियो लोकेट/जियो फेंसिंग, USB चार्जिंग, बैटरी स्टेटस इंडिकेटर, ब्लूटूथ, डिजिटल डिस्प्ले क्लस्टर दिए गए हैं। एक 15amp फास्ट होम चार्जर भी है।

Bob-e में तीन राइडिंग मोड- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं। इसका मतलब है कि राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से राइडिंग कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में रिवर्स राइडिंग और क्रूज कंट्रोल भी है। सस्पेंशन को टेलिस्कोपिक फोर्क्स से आगे की तरफ और फुली एडजस्टेबल मोनो-शॉक से पीछे की तरफ बढ़ाया गया है। बात करें कीमत तो, Bob-e के दाम 94,999 रुपये हैं। 999 रुपये देकर इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 

वैसे, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स मार्केट में एक के बाद एक नए स्टार्टअप कदम रहे हैं। न केवल दिग्गज टू-व्हीलर कंपनियां, बल्कि अब इस मार्केट में छात्र भी अपना हाथ आज़माना चाहते हैं। इसी का उदाहरण है Mazout Electric, जिसे Delhi Technical University (DTU) के छात्रों की एक टीम ने शुरू किया है। इस टीम ने भारत की पहली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस इलेक्ट्रिक क्रूज़र मोटरसाइकल (Electric motorcycle) बनाई है। 

टीम आने वाले समय में TVS, Bajaj, Ola, Hero Electric जैसे कई मौजूदा दिग्गजों को टक्कर देने के लक्ष्य से मैदान में उतरी है। Mazout इलेक्ट्रिक बाइक (electric bike) की सबसे बड़ी खासियत इसकी लॉन्ग रेंज और तगड़ी पावर होगी। टीम का दावा है कि भविष्य में यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 350 km तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसकी टॉप स्पीड 120 kmph बताई गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ignitron Motocorp, Ignitron, ebike, Cyborg
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »