Apple नंबर-1 की पोजिशन से बाहर, मोबाइल शिपमेंट में यह कंपनी बनी किंग

IDC Report : सैमसंग, शाओमी जैसे एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन मेकर्स से मिल रही तगड़ी चुनौती ने ऐपल को स्‍मार्टफोन मार्केट में टॉप पोजिशन से नीचे धकेल दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 16:13 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल शिपमेंट्स के आंकड़े आए सामने
  • 2024 की पहली तिमाही के आंकड़े
  • मोबाइल शिपमेंट्स में सैमसंग सबसे आगे

अब ऐपल का मार्केट शेयर 17.3% पर आ गया है और वह सेकंड पोजिशन पर है।

सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi) जैसे एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन मेकर्स से मिल रही तगड़ी चुनौती ने ऐपल (Apple) को स्‍मार्टफोन मार्केट में टॉप पोजिशन से नीचे धकेल दिया है। रिसर्च फर्म आईडीसी (IDC) के लेटेस्‍ट डेटा में पता चला है कि ऐपल का स्मार्टफोन शिपमेंट 2024 की पहली तिमाही में लगभग 10 फीसदी गिर गया। जनवरी से मार्च महीने के बीच ग्‍लोबल स्‍मार्टफोन शिपमेंट 7.8% बढ़कर 289.4 मिलियन यूनिट हो गई, जिसमें सबसे ज्‍यादा 20.8% मार्केट शेयर सैमसंग का है। यानी सैमसंग अब टॉप पोजिशन पर आ गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की आखिरी तिमाही में ऐपल ने काफी मजबूती दिखाई थी। वह सैमसंग को पीछे छोड़ नंबर-1 हो गई थी। अब ऐपल का मार्केट शेयर 17.3% पर आ गया है और वह सेकंड पोजिशन पर है। 2024 की पहली तिमाही में हुवावे (Huawei) के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी हुई है। 

तीसरे पायदान पर शाओमी है, जिसने 14.1% मार्केट शेयर कब्‍जाया है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग को फायदा मिला है Galaxy S24 सीरीज से। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने नई स्‍मार्टफोन सीरीज लॉन्‍च की थी। उसने इन तीन महीनों में 60 मिलियन फोन्‍स की शिपिंग की है। काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट में पहले ही बताया जा चुका है कि 
Galaxy S24 स्मार्टफोन्‍स की ग्‍लोबल सेल पिछले साल आई Galaxy S23 सीरीज के मुकाबले सेल की शुरुआती  तीन हफ्तों में 8% बढ़ी है। 
Advertisement

आईडीसी के अनुसार, इस साल शुरुआती तीन महीनों में ऐपल ने 50.1 मिलियन आईफोन्‍स की श‍िपिंग की, जो पिछले साल इस दौरान सेल किए गए 55.4 मिलियन यूनिट्स से कम है। चीन में आईफोन्‍स की सेल घटी है। वहां पिछले साल के मुकाबले 2.1% की कमी आई है। 

ऐपल के लिए चीन उसके सबसे बड़े मार्केट्स में से एक है। वहां आईफोन्‍स की सेल में कमी ऐपल के लिए चिंता की बात है। अमेरिका और चीन के बीच जारी तनातनी किसी से छुपी नहीं है। अमेरिका ने कई चीनी ऐप्‍स पर शिकंजा कसा तो चीन ने भी उसके दफ्तरों और प्राइवेट कंपनियों ने ऑफ‍िसों में कर्मचारियों के आईफोन इस्‍तेमाल करने पर रोक लगाई है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.