IBM नौकरी से निकालेगी हजारों कर्मचारी, AI और सॉफ्टवेयर विकास पर करेगी फोकस

टेक कंपनी IBM ने सॉफ्टवेयर ग्रोथ का हवाला देते हुए कर्मचारियों की संख्या को घटाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 08:02 IST
ख़ास बातें
  • IBM अपने वर्कफोर्स में बड़ी छंटनी करने जा रही है
  • सॉफ्टवेयर सेग्मेंट में IBM की विकास दर में आई कमी
  • 2700 कर्मचारियों को अपनी नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ

IBM अपने वर्कफोर्स में बड़ी छंटनी करने जा रही है।

इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्पोरेशन (IBM) अपने वर्कफोर्स में बड़ी छंटनी करने जा रही है। कंपनी की यह छंटनी हजारों की संख्या में कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। IBM की ओर से कहा गया है कि कंपनी अपने वर्कफोर्स से सिंगल डिजिट पर्सेंटेज में कर्मचारियों को निकालेगी। ऐसे में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। छंटनी की वजह बताई गई है कि कंपनी अब सॉफ्टवेयर विकास पर और ज्यादा फोकस करेगी। 

टेक कंपनी IBM ने सॉफ्टवेयर ग्रोथ का हवाला देते हुए कर्मचारियों की संख्या को घटाने का फैसला किया है। यह छंटनी साल की इसी तिमाही यानी चौथी तिमाही में ही की जाएगी। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि वह सॉफ्टवेयर और AI के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देना चाहती है। Reuters की रिपोर्ट की मानें तो क्लाड सॉफ्टवेयर सेग्मेंट में IBM की विकास दर में पिछले महीने कमी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर इस साल 35% बढ़े हैं। लेकिन बीते मंगलवार इनमें 2% की गिरावट दर्ज की गई।  

Advertisement

कितने कर्मचारियों की जाएगी नौकरी?
2024 के अंत में कंपनी के पोर्टफोलियो में 2,70,000 कर्मचारियों का वर्कफोर्स दर्ज था। कंपनी ने कहा है कि वह सिंगल डिजिट पर्सेंटेज में छंटनी करेगी। यानी अगर IBM अपने 1% कर्मचारियों को भी कम करती है तो 2700 कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। 

बीते कुछ महीनों में कई टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें कुछ बड़े नाम जैसे Amazon, TCS और Microsoft भी शामिल हैं। इन सभी कंपनियों में छंटनी की वजह कहीं न कहीं AI पर फोकस करना बताया गया है। धीरे-धीरे कंपनियां अब AI के भरोसे अपना काम सौंपने लगी हैं जिससे कंपनियों में मानव श्रम की जरूरत लगातार कम होती जा रही है। इसका सीधा असर छंटनी के रूप में देखने को मिल रहा है। 

दुनियाभर में टेक कंपनियों में हो रही छंटनी को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Layoffs.fyi  के अनुसार अकेले साल 2025 में ही 218 कंपनियों ने छंटनी के तहत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। सालभर में अब तक 1,12,732 लोगों को नौकरी से हटाया जा चुका है। पिछले महीने ही Amazon ने अपने 14 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना जताई गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IBM, ibm lay off, IBM Layoffs, IBM layoffs 2025, Layoffs 2025

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  2. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  3. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  4. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  5. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  6. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  7. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  8. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  9. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  10. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.