Hyundai ने दिखाया अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV का कॉन्सेप्ट, 17 नवंबर को होगा पेश

Ioniq रेंज से अलग, Seven कॉन्सेप्ट की तस्वीरें नए 'पैरामीट्रिक पिक्सल' एलईडी हेडलाइट्स और उस पर साइड एलईडी लाइट्स के साथ बड़ा बम्पर दिखाती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2021 20:04 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai 17 नवंबर को LA Auto Show में दिखाएगी Seven कॉन्सेप्ट
  • इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में मिलेगा पर्सनल लाउंज एक्सपीरिएंस
  • Ioniq लाइनअप के अपकमिंग मॉडल से भी हटेगा पर्दा

Hyundai जल्द ही Ioniq लाइनअप की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को भी पेश करेगी

Hyundai Motors ने एक बिल्कुल नया ऑल-इलेक्ट्रिक Seven कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसे कंपनी 17 नवंबर को LA Auto Show में दिखाने वाली है। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट कार को पहली बार तस्वीरों के जरिए टीज़ किया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) कॉन्सेप्ट को हुंडई के अनुसार, प्रीमियम और पर्सनल लाउंज एक्सपीरिएंस के लिए डिज़ाइन किया गया है। Seven कॉन्सेप्ट हुंडई की Ioniq लाइनअप का हिस्सा होगा।

Hyundai ने ट्विटर के जरिए Seven कॉन्सेप्ट को टीज़ किया। Ioniq 5 की तरह ही, नया कॉन्सेप्ट भी हुंडई ग्रुप के एडवांस e-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार होगा, जिसे विभिन्न बैटरी साइज़ और कई प्रकार के पावरट्रेन लेआउट को अपनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 800V चार्जिंग तकनीक से लैस यह प्लेटफॉर्म, हुंडई के अलावा, कंपनी की सब्सिडियरी Kia और Genesis की इलेक्ट्रिक कारों (electric cars) की बड़ी रेंज को भी सपोर्ट करेगा।
 

कंपनी के अनुसार, e-GMP प्लेटफॉर्म पर बनी कारें दमदार पावर और बेहतरीन रेंज देगी। आने वाले Ioniq और Seven कॉन्सेप्ट के मॉडल भी अच्छी रेंज दे सकते हैं।
 

Ioniq रेंज से अलग, Seven कॉन्सेप्ट की तस्वीरें नए 'पैरामीट्रिक पिक्सल' एलईडी हेडलाइट्स और उस पर साइड एलईडी लाइट्स के साथ बड़ा बम्पर दिखाती है। इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें सामने की ओर एक बड़ी 'लाउंज' शैली की सीट और सोफा-शैली की पिछली सीट दिखाती है। जैसा कि हमने बताया, कंपनी का फोकस आराम और लग्ज़री पर है। हुंडई का कहना है कि यह कॉन्सेप्ट पर्सनल लाउंज एक्सपीरिएंस देगा।
Advertisement

Autocar India की रिपोर्ट के अनुसार, यह नई मशीन तीसरा Ioniq मॉडल है और जहां तक भारतीय बाजार की बात है, हुंडई भारत में Ioniq 5 को इस लाइनअप की पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च कर सकती है। यह अगले साल Kona EV फेसलिफ्ट के लॉन्च के बाद पेश की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.