Hyundai ने पेश की IONIQ 6 इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 482 km!

Ioniq 6 ब्रांड के E-GMP स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है, जिसके ऊपर EV6 भी बनी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2022 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Kia EV6 की तरह Ioniq 6 को भी eGMP प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है
  • इसमें डुअल 12-इंच टचस्क्रीन्स शामिल है
  • इसका टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील इंटीरियर को खूबसूरत और स्पोर्टी लुक देता है

Hyundai की Ioniq सीरीज की यह तीसरी कार है

Hyundai ने Ioniq 6 इलेक्ट्रिक सेडान को पेश किया है, जो Ioniq EV सीरीज की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहले कंपनी ने ioniq 5 को पेश किया था, जो एक क्रॉसओवर कार है। नई कार की रेंज और पावर को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह पुष्टि की गई है कि कार कंपनी के eGMP प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसके ऊपर Kia EV6 बनी है। इससे उम्मीद की जा रही है EV6 की तरह ही यह अपकमिंग कार भी 480 km के आसपास की रेंज निकाल कर दे सकती है।

Ioniq 6 हुंडई की 'सेंसुअस स्पोर्टीनेस' डिज़ाइन शैली के साथ आती है। Ioniq 5 के विपरीत, इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक सेडान में अधिक एयरोडायनामिक-केंद्रित 'सिंगल-कर्व' डिजाइन है, जो, हुंडई के दावे अनुसार, एफिशिएंसी को ऑप्टिमाइज करने में मदद करता है। इसमें फ्लश डोर हैंडल और कैमरे दिए गए हैं। पीछे की तरफ, इलेक्ट्रिक सेडान में पिक्सल-स्टाइल एलईडी टेल-लाइट्स है। इसकी एक खासियत इसमें लगा डकटेल रियर स्पॉइलर है, जो कार को जबरदस्त स्पोर्टी लुक तो देता ही है, साथ ही एयरोडायनामिक्स में भी मदद करता है।
 

Ioniq 6 में फ्लैट सेंटर कॉन्सोल लगा है, जो कंपनी के एक अन्य ब्रांड Genesis की GV60 इलेक्ट्रिक कार में भी देखने को मिलता है। इसमें डुअल 12-इंच टचस्क्रीन्स शामिल है और इसका टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी इसके इंटीरियर को खूबसूरत और स्पोर्टी लुक देता है। इसकी लंबाई 4,855mm, चौड़ाई 1,880mm, ऊंचाई 1,495mm और व्हीलबेस 2,950mm है।

Ioniq 6 ब्रांड के E-GMP स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है, जिसके ऊपर EV6 भी बनी है। जैसा कि हमने बताया, हुंडई ने अभी तक ईवी के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन यदि इस प्लेटफॉर्म के स्टैंडर्ड स्पेसिफिकेशन्स को देखें, तो उम्मीद की जा सकती है कि यह कार 350kW तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, Ioniq 6 को भी 58kWh से 77.4kWh क्षमता के बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। कार में 482 km से अधिक की रेंज मिलने की भी उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

इसके अलावा, उम्मीद की जा सकती है कि हुंडई इस कार को EV6 की तरह दो पावरट्रेन कॉन्फिगरेशन में उतारे, जो हैं रियर-व्हील-ड्राइव के साथ सिंगल मोटर और फोर-व्हील-ड्राइव के साथ डुअल मोटर ऑप्शन।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.