Hyundai Creta N Line हुई लॉन्च, नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ 18 किमी का माइलेज

Hyundai Creta N Line में 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा जो कि 160 एचपी की पावर और 253 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai Creta N Line N8 के 6MT वेरिएंट की कीमत 16,82,300 रुपये है।
  • Hyundai Creta N Line में 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है।
  • Hyundai Creta N Line 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज का दावा करती है।

Hyundai Creta N Line 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है।

Photo Credit: Hyundai

हुंडई मोटर इंडिया ने एसयूवी लाइनअप में विस्तार के साथ Hyundai Creta N Line लॉन्च की है। यह एसयूवी दो वेरिएंट्स एन8 और एन10 में उपलब्ध होगी। इस एसयूवी के परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वर्जन में स्पोर्टियर डिजाइन एलिमेंट, बेहतर हैंडलिंग और दमदार एग्जॉस्ट नोट है। i20 N Line और Venue N Line के बादCreta N Line, Hyundai का तीसरा 'N Line' मॉडल होगा।


Hyundai Creta N Line की कीमत


Hyundai Creta N Line N8 के 6MT वेरिएंट की कीमत 16,82,300 रुपये और 7DCT वेरिएंट की कीमत 18,32,300 रुपये है। वहीं Creta N Line N10 के 6MT वेरिएंट की कीमत 19,34,300 रुपये और 7DCT वेरिएंट की कीमत 20,29,900 रुपये है। ग्राहक महज 25,000 रुपये टोकन राशि पर बुकिंग कर सकते हैं।


Advertisement
Hyundai Creta N Line की खासियतें


Hyundai Creta N Line में दमदार डिजाइन दिया गया है जो कि स्टैंडर्ड क्रेटा से अलग है। इसमें एक रि-डिजाइन ग्रिल, शार्प फ्रंट और रियर बंपर, नए 18 इंच ड्यूल टोन एलॉय व्हील, रेड फ्रंट और रियर ब्रेक कैलीपर्स और ग्रिल, साइड फेंडर और बूट लाइट पर एन लाइन बैजिंग शामिल हैं। इसके अलावा -सीटर एसयूवी में अपने रेड कलर डिजाइन होगा। केबिन को एक स्पोर्टियर ट्रीटमेंट भी मिलता है, जिसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, रेड स्टीचिंग के साथ लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और मैचिंग एक्सेंट गियर नॉब शामिल है।


Hyundai Creta N Line इंजन और पावर


Advertisement
Hyundai Creta N Line में 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो कि 160 एचपी की पावर और 253 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन के मामले में यह 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से लैस होगा। कंपनी 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज का दावा करती है। एसयूवी की हैंडलिंग को बेहतर बनाने के लिए सस्पेंशन को बेहतर तरीके से ट्यून किया गया है, जबकि स्टीयरिंग में सुधार से ड्राइवर को वजन और रिसपॉन्स की बेहतर समझ मिलती है। इसके अलावा मॉडल में ड्यूल टिप्स के साथ एक थ्रोटर एग्जॉस्ट नोट है, जो स्पोर्टी लुक प्रदान करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.