600 Km रेंज और 160 Kmph टॉप स्पीड वाली हाइड्रोन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च!

ट्रेन में हाइड्रोजन पावर का एक बिल्ड इन सिस्टम शामिल है, जिसकी बदलौत इसकी रेंज 600 किलोमीटर हो जाती है और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा बताई गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 14:42 IST
ख़ास बातें
  • ट्रेन को नवंबर 2022 में चाइना इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो में दिखाया था
  • इसे CRRC और चेंगदू रेल ट्रांजिट द्वारा साथ मिलकर विकसित किया गया है
  • भारत में भी इस साल लॉन्च होगी देश की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन

हाइड्रोजन पावर्ड इस ट्रेन की रेंज 600 किलोमीटर होगी

Photo Credit: CRRC

हाइड्रोजन पर चलने वाली कार या थ्री-व्हीलर के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन अब कई देश हाइड्रोजन पर चलने वाली ट्रेन पर काम कर रहे हैं। पिछले साल अगस्त में जर्मनी ने दुनिया की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन को लॉन्च किया था और अब, चीन के पास भी हाइड्रोजन से पावर लेने वाली ट्रेन है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन में इस ट्रेन का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। यह ट्रेन 160 Kmph की स्पीड पर दौड़ सकती है और इसकी रेंज 600 Km बताई गई है।

Rushlane के अनुसार, 28 दिसंबर 2022 को, चीन की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। इस ट्रेन को शिनजिन में चेंगदू स्थित सीआरआरसी प्रोडक्शन फैसेलिटी बनाया जाएगा। ट्रेन को नवंबर 2022 में 5वें चाइना इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो (CIIE) के ऑटोमोबाइल एक्स्पो में दिखाया गया था। इसे CRRC चांगचुन रेलवे कंपनी और चेंगदू रेल ट्रांजिट द्वारा साथ मिलकर विकसित किया गया है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि ट्रेन में हाइड्रोजन पावर का एक बिल्ड इन सिस्टम शामिल है, जिसकी बदलौत इसकी रेंज 600 किलोमीटर हो जाती है और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा बताई गई है। रिपोर्ट आगे बताती है कि 500 किलोमीटर के रूट पर टॉप स्पीड पर चलने पर ये ट्रेन प्रति वर्ष 10,000 किलोग्राम से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में सक्षम होगी। 

चीन की हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की क्षमता कथित तौर पर 1,502 यात्रियों की है और यह ऑटोमैटिक वेक अप, स्टार्ट/स्टॉप और डिपो में वापसी की लेटेस्ट सुविधाओं के साथ आती है। इसमें इंटेलिजेंट मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।
Advertisement

हाइड्रोजन पर काम करने वाले इंजन दुनिया का भविष्य प्रतीत होते हैं। जर्मनी और चीन ही नहीं, भारत भी इस क्षेत्र में पहला कदम बढ़ा चुका है। भारत इस साल अपनी पहली घरेलू निर्मित, हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन शुरू करने जा रहा है। 'वंदे मेट्रो' नाम की ट्रेन 1950 और 60 के दशक में डिजाइन की गई ट्रेनों की जगह लेगी। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित ये हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 में शुरू होगी और इसका डिजाइन इस साल मई या जून तक पूरा होने सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , hydrogen powered trains, Hydrogen trains
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.