फ्लिपकार्ट को हैदराबाद के एक शख्स ने लगाया 20 लाख का चूना!

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2015 13:37 IST
हैदराबाद से धोखाधड़ी का एक अजीब मामला सामने आया है। वीरा स्वामी नाम के एक शख्स ने ई-कॉमर्स वेबसाइट को 20 लाख रुपये का चूना लगाया है।

बैंगलोर मिरर अखबार में छपी खबर के मुताबिक, यह शख्स फ्लिपकार्ट पर पहले ऑर्डर देता और फिर उन्हें रिसीव भी करता। इसके बाद वह फ्लिपकार्ट को अपना ऑर्डर वापस करने की जानकारी देता। इस दौरान वह फ्लिपकार्ट द्वारा भेजे गए सामान को नकली सामान से बदल देता था।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि फ्लिपकार्ट और अमेज़न अपने कस्मटर को सामान पसंद नहीं आने की स्थिति में उसे वापस करने की भी सुविधा देती हैं। लेकिन, अब कई यूज़र इस पॉलिसी का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए कर रहे हैं।

खबर में जानकारी दी गई है कि स्वामी में पिछले 20 महीने में करीब 200 से ज्यादा प्रोडक्ट के लिए फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर दिए। इन ऑर्डर को वह अपने माता, पिता, पत्नी और पड़ोसियों के नाम पर बुक करता था। ऑर्डर की कुल कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा है। अखबार ने बताया कि स्वामी ने कई फर्ज़ी ईमेल आईडी बनाए और अलग-अलग अकाउंट से पेमेंट की। इसके बाद वह जब भी अपने ऑर्डर को रिप्लेस करता था तो वह उसे नकली सामान से बदल डालता। इसके साथ उसे अलग-अलग अकाउंट पर सारे पैसे भी वापस मिल जाते थे।
Advertisement

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी पी पुष्पण कुमार ने बैंगलोर मिरर को बताया कि शिकायत पर जांच जारी है। शिकायतकर्ता और आरोपी के बयान की जांच हो रही है।
Advertisement

यह मामला बेहद ही अजीब है। क्योंकि इस स्तर का फर्जीवाड़ा अपने आप में चौंकाने वाला है। यह पहला मौका नहीं है कि जब फ्लिपकार्ट और अमेज़न को इस तरह के फ़र्जीवाडे़ का सामना करना पड़ा है। कई बार हमें कस्टमर को प्रोडक्ट की जगह ईंट-पत्थर डिलीवर किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं, कुछ कस्टमर ने रिप्लेसमेंट पॉलिसी का गलत फायदा उठाकर कई बार रिटेलर को आर्थिक तौर पर नुकसान भी पहुंचाया है। फिलहाल तो ऐसा ही लगता है कि ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐसी शिकायतों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.