सिंगल चार्ज में 10 km तक उड़ान भर सकता है यह मिनी ड्रोन, इस कीमत पर लॉन्च

Zino Mini ड्रोन 3,000mAh बैटरी पैक से लैस आता है और कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज के साथ 40 मिनट या 10 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है।

सिंगल चार्ज में 10 km तक उड़ान भर सकता है यह मिनी ड्रोन, इस कीमत पर लॉन्च

Hubsan Zino Mini की कीमत 459 डॉलर (लगभग 34,500 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Hubsan ने लॉन्च किया Zino Mini नाम का एक कॉम्पेक्ट ड्रोन
  • 10 किलोमीटर या 40 मिनट तक भर सकता है उड़ान
  • 459 डॉलर (लगभग 34,500 रुपये) कीमत पर हुआ लॉन्च
विज्ञापन
Hubsan ने Zino Mini नाम से एक कॉम्पेक्ट ड्रोन (Compact drone) लॉन्च किया है। जैसा की मिनी शब्द से समझ आता है, यह छोटा ड्रोन है, जिसका वज़न 249 ग्राम है। कंपनी ने इसे उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया है, जो ड्रोन तो खरीदना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। इसलिए इसके लिए कंपनी ने 'Let More People Fly' टैगलाइन रखी है, जिसका मतलब है ज्यादा लोगों को उड़ाने का मौका दो। यह मिनी ड्रोन 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और कंपनी के दावे अनुसार, फुल चार्ज में 10 किलोमीटर या 40 मिनट तक उड़ सकता है।

ड्रोन व क्वाडकॉप्टर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Hubsan ने Zino Mini ड्रोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 459 डॉलर (लगभग 34,500 रुपये) है। कंपनी ने इसे आधिकारिक वेबसाइट पर तो लिस्ट कर दिया है, लेकिन फिलहाल इसकी सेल शुरू नहीं की है। इसके अलावा सेल की सटीक तारीख की भी घोषणा नहीं की गई है। भारत की ड्रोन पॉलिसी को देखते हुए प्रतीत होता है कि भारतीय ग्राहक इसे इंपोर्ट कराने में असफल रहेंगे।


स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। जैसा की हमने बताया, Zino Mini का वज़न सिर्फ 249 ग्राम है। इसमें लगा कैमरा 1/1.3 इंच के CMOS सेंसर से लैस आता है, जो 30 fps पर 4K रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रैकिंग मोड भी मिलता है, जो सब्जेक्ट को ट्रैक कर उसे फ्रेम के बीच में रखने की कोशिश करता है। नाइट टाइम मोड भी है, जो कम रोशनी में की गई रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाने का काम करता है।

ड्रोन को दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है। हालांकि इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Zino Mini ड्रोन 3,000mAh बैटरी पैक से लैस आता है और कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज के साथ 40 मिनट या 10 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , drone, mini drones
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G37, Moto G37 Power पर लिमिटेड टाइम डील! यहां मिलेंगे ₹2 हजार तक सस्ते
  2. Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!
  3. 20800mAh बैटरी के साथ Baseus ने लॉन्च किया 145W चार्जिंग वाला पावरबैंक, जानें कीमत
  4. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 10,001 mAh बैटरी वाला Realme लेटेस्ट फोन खरीदें 4 हजार से ज्यादा सस्ते में! यहां आया तगड़ा ऑफर
  6. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  7. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  8. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  9. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  10. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »