रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन में ह्यूमनॉइड रोबोट को बुलाया गया, जिसको देखकर हर कोई हैरान हुआ।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2026 15:04 IST
ख़ास बातें
  • चीन में रोबोट से कमाल हो रहा है और लगातार इनके विकास पर काम चल रहा है।
  • चीन में रोबोट ने रिकॉर्ड बनाते हुए रोबोट वेटलिफ्टिंग कर रहे हैं।
  • चीन में रोबोट ने 100 मीटर की दौड़ में इंसानों का भी रिकॉर्ड तोड़ा है।

रोबोट के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Photo Credit: X/@NilayPhotos

चीन में रोबोट से कमाल हो रहा है और लगातार इनके विकास पर काम चल रहा है। टेक्नोलॉजी में नए रिकॉर्ड बनाते हुए रोबोट वेटलिफ्टिंग कर रहे हैं और  यहां तक की 100 मीटर की दौड़ में रोबोट ने इंसानों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन भारत में रोबोट से कुछ अलग ही करवाया जा रहा है, जिसे देखकर सभी को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी आ रही है। जी हां उज्जैन में एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन में रोबोट पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए उज्जैन में रोबोट के इस कारनामे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Inauguration of sandwich shop, Ujjain Madhya Pradesh pic.twitter.com/D5658yA30s

— NiLAY 📸 (@NilayPhotos) August 23, 2026

आमतौर पर अगर किसी दुकान का उद्घाटन होता है तो उसके लिए चीफ गेस्ट के तौर पर किसी सेलिब्रिटी या नेता आदि को बुलाया जाता है। मगर मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन में ह्यूमनॉइड रोबोट को बुलाया गया, जिसको देखकर हर कोई हैरान हुआ। इस समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोबोट रेड कार्पेट पर चल रहा है, पूजा में शामिल हो रहा है, उसको तिलक लगाया जा रहा है और साथ ही साथ डांस भी कर रहा है। वीडियो में रोबोट को पारंपरिक गमछा भी पहनाया हुआ है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जब रोबोट सैंडविच शॉप के उद्घाटन में पहुंचा तो उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने तालियां बजा कर उसका स्वागत किया और टेक्नोलॉजी के साथ देसी परंपरा को नजारा पहली बार नजर आया। इस मौके पर लोगों ने अपने फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में कैद हुआ नजर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Robot, Humanoid Robot, Ujjain Shop Inauguration

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.