सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग के लिए ये हैं ख़ास टिप्स

सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग के लिए ये हैं ख़ास टिप्स
ख़ास बातें
  • अपनी निज़ी जानकारी किसी के साथ कभी साझा ना करें
  • मजबूत पासवर्ड या पिन का इस्तेमाल करें
  • कभी भी ईमेल के जरिए निजी जानकारी साझा ना करें
विज्ञापन
अब मोबाइल फोन सिर्फ कॉल करने, मैसज करने और चैटिंग तक ही सीमित नहीं रह गया है। बल्कि सिर्फ एक क्लिक पर कई जरूरी काम बिना किसी परेशानी के फोन से ही निबटाए जा सकते हैं। बात चाहें बिल भुगतान करने की हो या पैसे ट्रांसफर और फिक्स्ड डिपोज़िट की। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो मोबाइल बैंकिंग के जरिए इन सभी कामों को बेहद तेजी और सुविधाजनक तरीके से किया जा सकता है।

आज लगभग हर प्राइवेट और सरकारी बैंक का अपना मोबाइल ऐप्लिकेशन है। जिससे बैंक जाने और लंबी कतार में खड़े होने की जगह कुछ क्लिक करके मोबाइल बैंकिंग से ही सभी जरूरी काम किए जा सकते हैं। लेकिन मोबाइल बैंकिंग को इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। धोखाधड़ी से बचाव के लिए अपनी बैंकिंग जानकारी को गोपनीय बनाए रखना आवश्यक है।

मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं और हर किसी के लिए कुछ अनोखे टिप्स हैं। इससे पहले हमने आपको सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के टिप्स सुझाए थे। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह कुछ टिप्स के जरिए आप सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग कर सकते हैं।

मोबाइल बैंकिंग ऐप में एक्सेस करने के लिए एक पासवर्ड या नंबर वाले पिन की जरूरत होगी। सुनिश्चित कर लें कि बेहद आसान पासवर्ड जैसे अपना, अपने बच्चे या पति-पत्नी का नाम या फिक अपनी जन्मतिथि को पासवर्ड के तौर पर इस्तेमाल ना करें। सुरक्षा को तोड़ने के लिहाज़ से ये बेहद आसान पासवर्ड होते हैं। और एक बात याद रखें कि पासवर्ड को थोड़े-थोड़े समय पर बदलते रहें।
  • अपनी निज़ी जानकारी किसी के साथ कभी साझा ना करें। जैसे अपना पिन, पासवर्ड या सिक्योरिटी सवाल अपने फोन में कभी स्टोर ना करें और ना ही किसी को बताएं।
  • अपने फोन को पासवर्ड के साथ लॉक रखें ताकि फोन खो जाने और चोरी होने की स्थिति में कोई और आपकी जानकारी एक्सेस ना कर सके। अपने बैंकिंग रिकॉर्ड और अकाउंट को लगातार जांचते रहें।
  • फोन खो जाने की सूचना अपने वायरलेस प्रोवाइडर को दें ताकि सभी बड़े वायरलेस सर्विस प्रोवाइडर आपके फोन को पूरी तरह से बंद कर दें। जिससे आपकी अनुमति के बिना आपका फोन हर सर्विस नेटवर्क के लिए बंद हो जाता है।
  • ईमेल इस्तेमाल करते समय मोबाइल बैंकिंग में बरतें सावधानी अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की सोच रहे हैं या आपका बैलेंस कम होता है तो आपको ईमेल मिलते हैं। सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग के लिए कभी भी ईमेल के जरिए निज़ी जानकारी साझा ना करें। अगल कोई आपको ईमेल कर आपसे इस तरह की जानकारी मांगता है तो समझ जाइये ये खतरे की घंटी है। क्योंकि बैंक कभी भी इस तरह की निज़ी जानकारी ईमेल के जरिए नहीं पूछता।

वेब ब्राउ़र इस्तेमाल करते समय सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग के टिप्स
स्मार्टफोन के ज्यादा लोकप्रिय होने के साथ ही, कई लोग बैंकिंग के लिए मोबाइल वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं। वेब ब्राउज़र में सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग के लिए स्टैंडर्ड साइट इनक्रिप्शन जैसे कुछ बिल्ट इन फ़ीचर भी होते हैं। जानें वेब ब्राउज़र के जरिए सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग के टिप्स।
  • जब आप अपने फोन पर इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो लॉग आउट करें और ब्राउज़र बंद कर दें।
  • अकाउंट एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए डेली अलर्ट सेट करें। अपने अकाउंट को फर्जीवाड़े से बचाने का यह एक शानदार तरीका है।
  • अपने मोबाइल फोन पर ट्रांजेक्शन के लिए सुरक्षित, इनक्रिप्टेड वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
  • ईमेल में आने वाले लिंक पर क्लिक ना करें। कई बार आपके बैंक की वेबसाइट की तरह दिखने वाले ये पेज फर्जी होते हैं।
  • अपने बैंक की वेबसाइट पर हमेशा डोमेन टाइप करके ही जाएं या इसे बुकमार्क कर लें।
  • अगर आपको कोई वेबसाइट असुरक्षित लगती है तो अपना पासवर्ड या अकाउंट नंबर उस पर कभी नहीं डालें।
  • जहां तक संभव हो सार्वजनिक वाई-फाई के इस्तेमाल को नज़रअंदाज करें।
 
मोबाइल बैंकिंग ऐप से करें तेज और आसान मोबाइल बैंकिंग
मोबाइल फोन से मोबाइल बैंकिंग ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर अकाउंट एक्सेस करना सबसे सुरक्षित तरीका है। ये ऐप सीधे आपके बैंक कंप्यूटर से लिंक होते हैं। और इस वजह से ऐप बहुत तेजी से काम करता है और इसका इंटरफेस इस्तेमाल करने के लिए आसान है। दूसरी बात कि ये मोबाइल बैंकिंग ऐप्लिकेशन खुद बैंक द्वारा डिज़ाइन होते हैं इसलिए बैंक इन्हें सुरक्षा के लिहाज़ से ऊंचे मानदंडों से लैस बनाती है।

जब ऐप का इस्तेमाल ना कर रहे हों तो लॉग आउट कर दें।
अपने डिवाइस में मोबाइल सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर डालें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , mobile banking, mobile banking tips, secure mobile tips
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »