अब अपने फोन पर नए Aadhaar ऐप से ऐसे बदले एड्रेस, मिनटों में होगा काम

UIDAI ने आधार डाटाबेस में एड्रेस अपडेट करना नए आधार ऐप के साथ आसान कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 16:08 IST
ख़ास बातें
  • UIDAI ने हाल ही में नए Aadhaar ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है।
  • UIDAI ने नए आधार ऐप के साथ एड्रेस अपडेट करना आसान कर दिया है।
  • नए आधार के जरिए फोन नंबर अपडेट किया जा सकता है।

आधार ऐप कई नए फीचर्स लेकर आया है।

Photo Credit: Unsplash/Karthik Balakrishnan

UIDAI ने हाल ही में नए Aadhaar ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। अब यह नया ऐप कई ऐसी सुविधाएं लेकर आया है, जिससे आपको आधार केंद्र पर जाने और लंबी कतारों में लगने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। अगर आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस बदलने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह लेख बहुत काम आएगा। UIDAI ने आधार डाटाबेस में एड्रेस अपडेट करना नए आधार ऐप के साथ आसान कर दिया है। आधार धारक अपने नाम पर वैध एड्रेस प्रूफ प्रदान करके एड्रेस बदल सकते हैं। इसके लिए डॉक्यूमेंट की लिस्ट में वोटर आईडी कार्ड, बिजली बिल, गैस कनेक्शन बिल, पानी बिल, भारतीय पासपोर्ट, पोस्टपेड मोबाइल बिल और बैंक अकाउंट डीटेल आदि का उपयोग करना होगा। इसके अलावा आधार धारक अपने परिवार के किसी मेंबर के आधार कार्ड का उपयोग करके भी आधार डाटाबेस में अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे अपने फोन से अपने आधार कार्ड में एड्रेस बदल सकते हैं।

नए Aadhaar ऐप से एड्रेस कैसे करें अपडेट

Advertisement
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में एंड्रॉयड या आईओएस के हिसाब से गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करना है।
  • फिर आपको अपने आधार नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना है और फिर साइन इन करने के लिए अपने बायोमेट्रिक्स को वेरिफाई करना है।
  • फिर ऐप सिम बाइंडिंग के लिए फोन से एक एसएमएस भेजेगी और उसके बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन से वेरिफाई करना पड़ेगा।
  • उसके बाद आपको 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन बनाना होगा और उसे दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको आधार ऐप के होम पेज पर नीचे की ओर सर्विस सेक्शन में जाना होगा।
  • सर्विस सेक्शन में एड्रेस अपडेट का ऑप्शन चुनना पड़ेगा।
  • आधार में एड्रेस अपडेट करने के दो ऑप्शन मौजूद हैं।
  • अगर वैध एड्रेस प्रूफ का उपयोग कर रहे हैं तो एक डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा और डिटेल वेरिफाई करनी होगी।
  • फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा और प्रोसेसिंग चार्ज के तौर पर 75 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
  • अगर आप परिवार के किसी अन्य मेंबर का आधार कार्ड का उपयोग कर रहे हैं तो परिवार के मेंबर की जानकारी दर्ज करनी है। फेस ऑथेंटिकेशन करना है और प्रोसेसिंग चार्ज का भुगतान करना है।
  • रिक्वेस्ट सब्मिट करने के बाद आपको एक एसएमएस और एक नोटिफिकेशन मिलेगी, जिसे आधार ऐप में वेरिफाई करना होगा।
  • एड्रेस बदलने की प्रक्रिया में 15 दिन तक का समय लग सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.