रेलवे सीजन पास UTS से RailOne ऐप में कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया

भारतीय रेलवे ने UTS (अनारक्षित टिकट प्रणाली) ऐप पर मासिक लोकल ट्रेन पास बुक करने का ऑप्शन हटा दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 12:10 IST
ख़ास बातें
  • RailOne ऐप के जरिए अनारक्षित टिकटों पर 3% का डिस्काउंट शुरू किया है।
  • RailOne ऐप अब गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
  • RailOne ऐप पर मासिक पास बुक किया जा सकता है।

RailOne ऐप पर मासिक पास बुक किया जा सकता है।

Photo Credit: Pexels/Shantum Singh

भारतीय रेलवे ने UTS (अनारक्षित टिकट प्रणाली) ऐप पर मासिक लोकल ट्रेन पास बुक करने का ऑप्शन हटा दिया है और यात्रियों को पास संबंधी सर्विस के लिए नए RailOne प्लेटफॉर्म पर जाने का निर्देश दिया है। वैध पास यात्री चेकिंग के दौरान UTS ऐप के जरिए अपना पास दिखा कर सकते हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म पर अब नए पास नहीं खरीदे जा सकेंगे। सभी पास संबंधी सर्विस के लिए अब यात्रियों को RailOne पर जाने के लिए कहा जा रहा है, हालांकि UTS अनारक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान करता रहेगा।

UTS ऐप 1 मार्च से बंद होने होने की अफवाह है, जिसके लेकर कहा जा रहा है कि इसे RailOne ऐप से बदल दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक सरकारी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यूजर्स ने X पर UTS ऐप पर 'टिकट ट्रांसफर'ऑप्शन के बारे में बताया है। इससे सीजन टिकट और वॉलेट में मौजूद पैसे को RailOne ऐप में ट्रांसफर किया जा सकता है।

आपको बता दें कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्रालय ने RailOne ऐप के जरिए खरीदे गए अनारक्षित टिकटों पर 3% का डिस्काउंट शुरू किया है। यह स्कीम 14 जनवरी से 14 जुलाई तक चलेगी। RailOne एप्लिकेशन अब गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म कई रेलवे सर्विस एक साथ प्रदान करता है। इनमें मासिक पास बुक करना,रिजर्वेशन और बिना रिजर्वेशन वाली टिकट खरीदना, रिफंड, भोजन ऑर्डर करना, ट्रेन सर्च करना और PNR स्टेटस चेक करना शामिल है। पास धारकों को RailOne पर पूरी तरह निर्भर होने से पहले ही अपना ट्रांसफर करना चाहिए। वर्तमान में UTS अभी भी मौजूद है, लेकिन इसका महत्व कम हो रहा है। 

UTS से RailOne में सीजन पास कैसे करें ट्रांसफर

UTS ऐप यात्रा टिकट की बुकिंग की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, सीजन पास को ट्रांसफर करना जरूरी है। यह प्रक्रिया UTS एप्लिकेशन में मौजूद ट्रांसफर टिकट फीचर के जरिए होती है। यह प्रक्रिया काफी आसान है और सिर्फ कुछ ही मिनटों में इसे किया जा सकता है।

Advertisement
  • UTS ऐप खोलना है और स्क्रीन पर एक ऑन स्क्रीन नोटिफिकेशन देखना है, जिसमें यूजर्स को RailOne पर जाने का निर्देश दिया गया है। मैसेज में दिए गए लिंक पर टैप करके ऐप स्टोर से RailOne ऐप डाउनलोड करना है।
  • सबसे पहले आपको ट्रांसफर टिकट लिंक खोजना है।
  • अब आपको अपने एक्टिव सीजन पास (मंथली, तिमाही और वार्षिक) का चयन करना है।
  • पास को RailOne एप्लिकेशन से जोड़ने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करना है।
  • फिर आपको मौजूदा क्रेडेंशियल्स के जरिए RailOne पर लॉगिन करना है या रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • आपके UTS वॉलेट का बैलेंस ऑटोमैटिक RailOne में ट्रांसफर हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद सिक्योरिटी के लिए RailOne पर एक MPIN बनाना है और उसका उपयोग करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Indian Railways, Railway Season Pass, UTS, RailOne

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.