जाना है विदेश है तो ऐसे खोजें फ्लाइट का सस्ता टिकट

कई बार तो आपकी यात्रा के पूरे बजट का आधा हिस्सा सिर्फ फ्लाइट टिकट में ही खर्च हो जाता है। इस लिहाज़ से आजकल सस्ता फ्लाइट टिकट पाना एक बड़ी चुनौती है। ऐसा भी नहीं है कि बेहतर फ्लाइट डील मिल पाना आज के स्मार्टफोन दौर में असंभव है लेकिन आपको इसके लिए थोड़ी मेहनत, थोडी रिसर्च करनी पडेगी। इन टिप के ज़रिए आप किफायती फ्लाइट टिकेट पा सकते हैं...

जाना है विदेश है तो ऐसे खोजें फ्लाइट का सस्ता टिकट
ख़ास बातें
  • विदेश यात्रा के वक्त फ्लाइट का सस्ता टिकट कैसे लें
  • इन तरीकों से सस्ता इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट हासिल किया जा सकता है
  • कुछ हैं जोखिम भरे लेकिन कुछ हैं आसान तरीके
विज्ञापन
अगर आप विदेश यात्रा करने का मन बनाते हैं तो सबसे ज्यादा खर्चा फ्लाइट के टिकट पर ही करना पड़ता है। काफी हद तक यह खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस डेस्टिनेशन का रुख कर रहे हैं। कई बार तो आपकी यात्रा के पूरे बजट का आधा हिस्सा सिर्फ फ्लाइट टिकट में ही खर्च हो जाता है। इस लिहाज़ से आजकल सस्ता फ्लाइट टिकट पाना एक बड़ी चुनौती है। ऐसा भी नहीं है कि बेहतर फ्लाइट डील मिल पाना आज के स्मार्टफोन दौर में असंभव है लेकिन आपको इसके लिए थोड़ी मेहनत, थोडी रिसर्च करनी पडेगी। इन टिप के ज़रिए आप किफायती फ्लाइट टिकट पा सकते हैं:

कुछ सामान्य सुझाव
सस्ती इंटरनेशनल फ्लाइट टिकेट ढूंढने से पहले कुछ बातें ध्यान में ज़रूर रखें। अपनी ट्रिप प्लान करते हुए कोशिश करें कि आपकी यात्रा पीक सीज़न में (किसी खास स्थानीय उत्सव के दौरान) ना हो। अगर आप अगस्त में यूरोप की यात्रा करना चाहेंगे तो टिकट महंगे होंगे और भाग्य से ही आपको कोई सस्ता ऑफर हाथ लगेगा। इसके बाद सोचने की बारी आती है कि आप कहां की यात्रा करने वाले हैं, आपने किन तारीखों का चुनाव किया है। कई बार आपको यात्रा की तारीखें आगे-पीछे करने से ही सस्ते फ्लाइट टिकट मिल सकते हैं।

आप एयरपोर्ट का चुनाव करके भी टिकट की कीमत में बचत कर सकते हैं। यूरोप की ही बात करें तो अगर आप सीधे पराग ना चुनकर एमस्टर्डम एयरपोर्ट का चुनाव कर सकते हैं, जहां के टिकेट अपेक्षाकृत सस्ते होंगे। इसके बाद आप अपनी जगह पर सड़क मार्ग से जा सकते हैं। भारत में यह विकल्प काम नहीं करेगा। आपको दूसरे देश की यात्रा करने के लिए दिल्ली से ही उड़ान भरनी होगी। ध्यान रहे, जितना व्यस्ततम एयरपोर्ट होगा, सस्ती टिकेट की संभावनाएं उतनी ही ज्यादा होंगी।

एक अन्य तरीका है कि आप एयरलाइन के 'फ्लाई प्रोग्रैम' में साइन अप कर लें। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के मामले में आप इसके ज़रिए मुफ्त फ्लाइट, टिकेट अपग्रेड, बोर्डिंग में प्राथमिकता, ज्यादा वज़न ले जाने की अनुमति जैसे तमाम फायदे उठा पाएंगे। तमाम वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट की मानें तो टिकट बुक करते वक्त प्राइवेट ब्राउज़र का इस्तेमाल करना उतना मुफीद साबित नहीं होता। आप सस्ते फ्लाइट टिकट पाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन यह रास्ता भी झंझट भरा है। वहीं, इसके चलते आखिरी मिनट पर आपको सस्ते टिकट के चक्कर में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
इस तरह आपको सस्ता अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकट मिल सकता है:

सर्च इंजन

फ्लाइट सर्च इंजन आपको सस्ते फ्लाइट टिकट ढूंढकर देने के लिए सबसे कारगर तरीका हैं। हम आपको ऐसे सर्च इंजन की सूची सुझा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको लाभ हो सकता है।

गूगल फ्लाइट्स - दुनियाभर की फ्लाइट से जुड़ी जानकारी इस ब्राउज़र के ज़रिए हासिल की जा सकती है। इसका इंटरफेस बेहतर है और आपको तेज़ी से परिणाम दिखाने में यह सक्षम है।    

आईटीए मैट्रिक्स - यह गूगल के अधिकार वाली सेवा है, जो गूगल फ्लाइट्स की सहायता करती है। अगर आप अतिरिक्त तौर पर एटरपोर्ट में बदलाव करते हैं और परिणामों के लिए थोड़ा इंतज़ार कर सकते हैं तो यह आपके लिए बेहतर रहेगी।

स्काईस्कैनर - फ्लाइट टिकट को तुलनात्मक ढंग से पेश करने के मामले में यह एक लोकप्रिय वेबसाइट है। यह तेज़ी से परिणाम दिखाने में सक्षम है। इसकी नज़र से शायद ही कोई सस्ता फ्लाइट टिकट छूट पाती है। यह सर्च इंजन स्मार्टफोन ऐप के ज़रिए भी प्रयोग में लाई जा सकता है।

मोमोन्डो - सस्ता फ्लाइट टिकट ढूंढने के मामले में मोमोन्डो भी बेहतर परिणाम देता है। यह टिकट को 10 तक के परिणामों में रेटिंग देता है। जितना ज्यादा स्कोर होता है, उतनी ही कम कीमत वाली कम समय की फ्लाइट शो होती है। ज़ाहिर है आप 2,500 रुपये बचाने के लिए 10 घंटे के बजाय 31 घंटे यात्रा वाली फ्लाइट लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

प्राइसलाइन - किफायती फ्लाइट टिकट पाने के लिए प्राइसलाइन भी एक बेहतर सर्च इंजन है। यह आपको कम से कम कीमत वाली फ्लाइट आसानी से एक तरफ फिल्टर कर दिखाता है।

कीवी - कीवी.कॉम कई बार तमाम सर्च इंजन से सस्ते फ्लाइट टिकट ऑफर करता है। टिकेट बुक करने से पहले एक बार कीवी पर चले जाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

अगर आप सर्च इंजन का तरीका नहीं अपनाना चाहते, तो कुछ और तरीके भी हैं, जो आपको एक सस्ती फ्लाइट टिकेट दिला सकते हैं -

कुछ ऐसी सेवाएं भी हैं, जो आपको ई-मेल के ज़रिए सस्ती फ्लाइट के ऑफर की जानकारी देती हैं। ये सेवाएं आपसे सब्सिक्रिप्शन राशि चार्ज करती हैं, आपकी फ्लाइट पर कोई कमिशन नहीं लेतीं। ये सेवाएं आपके क्षेत्र को मॉनिटर कर विभिन्न ऑफर से आपको रूबरू करवाती रहती हैं। अगर आपने एशिया रीजन को चुना है, तो आपको अपने रीजन से बाहर की फ्लाइट नहीं दिखाई जाएंगी।

अगर आपके पास 10 साल के लिए यूएस टूरिस्ट वीज़ा है और आप साल में कभी भी वहां जाने का मन बना रहे हैं, ये सेवाएं आपको बेहतर ऑफर की जानकारी पहुंचाती रहेंगी। इन सेवाओं का इस्तेमाल कर हमने कोलंबो से मिलान की राउंड ट्रिप फ्लाइट 20,000 रुपये कीमत के साथ देखी। ये हैं सेवाएं:

स्कॉट चीप फ्लाइट - यह सेवा क्षेत्र का चुनाव कर आपको ई-मेल के ज़रिए सस्ती फ्लाइट टिकट की जानकारी देती हैं। फ्री पैकेज में आपको डील से ज्यादा विज्ञापन देखने को मिल सकते हैं। प्रीमियम ग्राहक बनने के लिए आपको लगभग 2,500 प्रतिवर्ष खर्च करने होंगे। इस सेवा के ज़रिए हमें अपेक्षाकृत एशिया आधारित डील देखने को मिलीं।

फ्लाईस्टीन - क्या आप उच्च प्राथमिकता वाला सुझाव चाहते हैं? फ्लाईस्टीन आपके काम आ सकता है। यात्रा की तारीखों के हिसाब से यहां से आपको सस्ते फ्लाइट टिकट के सुझाव मिलेंगे। आप बस अपना डेस्टिनेशन और तारीख बताइए, टीम आपको सस्ती से सस्ते फ्लाइट टिकट चुनकर बता देगी। हर टिकट पर आपको 3,150 रुपये तक चार्ज किया जा सकता है।

हमने गेट मी टू यूरोप और आई वांट दैट फ्लाइट जैसी सेवाएं भी देखीं, जो आपकी ज़रूरत को पूरा कर सकती हैं। अगर आप ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं या यूएस-यूरोप ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह सेवा आपके लिए मुफीद साबित हो सकती है।

हिडन-सिटी टिकेटिंग
हिडन सिटी टिकेटिंग के ज़रिए आपको टिकट तो सस्ता मिल सकता है लेकिन इसके लिए आपको एक से ज्यादा स्टॉप का नुकसान भी झेलना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप मुंबई से दिल्ली जा रहे हैं, तो आपको सस्ते टिकट वाली मुंबई लखनऊ फ्लाइट का विकल्प दिया जा सकता है, जो दिल्ली भी रुकेगी। इस तरह इसमें बीच का डेस्टिनेशन छिपा हुआ होता है।

यह तभी मुफीद है, जब आपके पास सीमित सामान हो। अगर आपके पास ज्यादा सामान है तो वह फ्लाइट के डेस्टिनेशन तक ही जाएगा। हम इस तरह की सेवा का सुझाव आपको बिल्कुल नहीं देंगे, जब तक कि आपके पास पैसे की बहुत ज्यादा कमी हो। लेकिन अगर आप जोखिम लेने को तैयार हैं तो स्किपलैग्ड भी आपकी इसमें मदद कर सकता है। हमें कॉमेंट में बताएं, आपको इनमें से कौन सा तरीका बेहतर लगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स, ट्रंप भी पीछे, बने दुनिया के पहले नेता
  2. Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: जानें 2026 में कौन सा फोन है बेहतर?
  3. Samsung Galaxy S26, S26+, और S26 Ultra भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सभी देशों में कीमत
  4. Holi 2026: होली पर अपनी फोटो में बढ़ाएं रौनक, हर कोई करेगा तारीफ, AI करेगा आपकी मदद
  5. Samsung Galaxy Buds 4 Pro लॉन्च, एडेप्टिव ANC, 30 घंटे बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 भारत में 87,999 रुपये और S26+ 1 लाख रुपये से अधिक की कीमत पर लॉन्च
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में 1.39 लाख में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ गजब हैं फीचर्स
  8. Realme GT 9 Pro में हो सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. Honor Magic V6 में डुअल LED फ्लैश के साथ होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  10. मात्र 21 हजार में अपनी बनाएं Tata Punch EV Facelift, सिंगल चार्ज में चलेगी 335 किमी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »