eKYC नहीं किया तो कुछ हफ्तों में बंद हो जाएगा फ्री राशन! घर बैठे ऐसे करें आधार लिंक

ऑनलाइन eKYC के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में ‘Mera eKYC’ ऐप और ‘Aadhaar FaceRD’ ऐप इंस्टॉल करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • ऑनलइन e‑KYC के लिए Aadhaar को लिंक करना होगा
  • ऑफलाइन KYC के लिए नजदीकी FPS (Fair Price Shop) या CSC केंद्र जाएं
  • कई राज्यों ने e-KYC के लिए 31 जुलाई 2025 तक तारीख बढ़ाई है

ऑफलाइन KYC के लिए निकटतम FPS (Fair Price Shop) या CSC केंद्र पर जाना होगा

Photo Credit: Paytm

अगर आपने अपने राशन कार्ड की अब तक AADHAAR से e-KYC नहीं करवाई है, तो अब सतर्क हो जाइए। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार ऐसे कार्ड्स को डीएक्टिवेट कर रही हैं, जिनकी आधार लिंकिंग या KYC अधूरी है। कई राज्यों में इसके लिए डेडलाइन भी तय की गई है, जिसके बाद आपका नाम PDS से हट सकता है और सब्सिडी भी रुक सकती है। अच्छी बात यह है कि आप ये काम घर बैठे मोबाइल से भी कर सकते हैं या नजदीकी राशन दुकान और CSC सेंटर जाकर भी आसानी से e-KYC करवा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि e-KYC की प्रोसेस क्या है, किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है, ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करना है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
 

Online e‑KYC कैसे करें?

  • अपने मोबाइल फोन में ‘Mera eKYC' ऐप और ‘Aadhaar FaceRD' ऐप इंस्टॉल करें।
  • अब अपनी लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • अब अपना AADHAAR नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • इस OTP को दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • अब ‘Face e-KYC' ऑप्शन को चुनें।
  • कैमरा परमीशन मांगने के बाद कैमरा ऑन हो जाएगा।
  • अब दिए गए दिशानिर्देशों के हिसाब से अपना फोटो क्लिक करें और ‘Submit' बटन पर टैप करें।
  • ऐसा करने के साथ आपका eKYC अपडेट हो जाएगा।
 

Offline e-KYC कैसे करें?

  • निकटतम FPS (Fair Price Shop) या CSC केंद्र जाएं।
  • राशन कार्ड और Aadhaar कार्ड साथ लेकर जाएं।
  • e-POS मशीन पर खाद्य दुकानदार Aadhaar नंबर दर्ज करेंगे, बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट या आइरिस) होगा।
  • सफल वेरिफिकेशन के बाद आपको रसीद या स्लिप मिल जाएगी।
 

कब तक करें e‑KYC?

  • कई राज्यों ने 31 जुलाई 2025 तक तारीख बढ़ाई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी कोई डेडलाइन नहीं है।

 

क्यों जरूरी है e‑KYC?

  • राशन कार्ड में Aadhaar लिंकिंग से धोखाधड़ी रुकती है।
  • PDS सिस्टम में पारदर्शिता आती है और राशन सही फैमिली तक पहुंचता है।
  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, बायोमेट्रिक-पैनल लिंकिंग से तस्करी पर असर पड़ता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ration card, Ration Card EKYC Update, Aadhaar card, eKYC
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.