DISH TV यूज़र्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद का पैकेज

DISH TV के ग्राहक कंपनी की वेबसाइट और ऐप से अपनी पसंद के चैनल का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपके मन में सवाल है कि यह कैसे होगा? इसके बारे में हम बताएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2019 12:37 IST
ख़ास बातें
  • चैनल का चुनाव 1 फरवरी 2019 तक करना है
  • DISH TV के ग्राहक वेबसाइट और ऐप के ज़रिए चुन सकते हैं चैनल
  • DISH TV पर भी नया पैक बनाना बेहद ही आसान है
इन दिनों टेलीविज़न देखने वाले हर शख्स के मन में ही एक सवाल है कि किस तरह से नया पैक चुना जाए। मार्केट में एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel DTH), डिश टीवी (Dish TV) और टाटा स्काई (Tata Sky) की डीटीएच सेवाओं का बोलबाला है। हमने आपको पहले ही TRAI के नए फ्रेमवर्क के तहत Airtel DTH पर अपने पैक बनाने के बारे में बताया था। अब हम आपको Dish TV पर चैनल पैक बनाने के बारे में बताएंगे।

टीवी दर्शकों को अपनी पसंद के चैनल का चुनाव 1 फरवरी 2019 तक करना है। TRAI नए फ्रेमवर्क के तहत अब दर्शक केवल उन्हीं चैनल के लिए भुगतान करेंगे जिन्हें वह देखना चाहते हैं। अच्छी बात यह है कि भारत में प्रमुख DTH ऑपरेटर्स ने नए चैनल पैक्स के कीमत की घोषणा कर दी है। DISH TV ने भी ऐलान कर दिया है।

DISH TV के ग्राहक कंपनी की वेबसाइट और ऐप से अपनी पसंद के चैनल का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपके मन में सवाल है कि यह कैसे होगा? इसके बारे में हम बताएंगे। Airtel DTH पैक चुनने की तरह DISH TV पर भी नया पैक बनाना बेहद ही आसान है।
 

DISH TV की वेबसाइट से ऐसे बनाएं अपना रीचार्ज पैक

1. सबसे पहले Dish TV की वेबसाइट पर जाएं। यहां पर पहला बैनर ही TRAI के नए फ्रेमवर्क के तहत अपनी पसंद चुनने का विकल्प देगा। बैनर पर दिए गए Click Here बटन पर क्लिक करें।
Advertisement
2. अब अपने डिश टीवी आईडी से लॉग इन करें। अगर आपके पास आईडी नहीं है तो खुद को रजिस्टर करने के बाद लॉगइन कर लें।
3. लॉगइन करते ही आप उस पेज पर पहुंच जाएंगे जिसमें चैनल चुनने की सुविधा दी गई है। सबसे ऊपर चैनल कैटेगरी है- English, Hindi, Infotainment, Kids, Sports। इसके नीचे आपको चैनल का लिस्ट नज़र आएगा।
 

4. पहले चैनल आपको Ala-Carte फॉर्मेट में नज़र आएगा। आप चाहें तो DISH Combo और Bouquests में से भी चुन सकते हैं। यहां पर आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से पसंद के चैनल चुन लें।
Advertisement
5. अच्छी बात यह है कि चैनल चुनने के दौरान आपको एक कार्ट नज़र आएगा। यहां पर स्टेंडर्ड डेफनिशन और हाइ डेफनिशन के चैनल की संख्या नज़र आएगी।
6. चैनल चुनने के बाद Proceed बटन पर क्लिक करें। हो गया आपके चैनल या पैक का चुनाव।
Advertisement
 

DISH TV मोबाइल ऐप से ऐसे बनाएं अपना रीचार्ज पैक

1. सबसे पहले अपने फोन में डिश टीवी ऐप डाउनलोड करें। आईडी के ज़रिए लॉगइन करें। ऐप में भी पहला बैनर TRAI के नए फ्रेमवर्क वाला ही मिलेगा। इस पर टैप करें।
2. अगले पेज पर Dish TV की वेबसाइट की तरह चैनल चुनने की सुविधा मिलेगी। सबसे ऊपर कैटेगरी है- - English, Hindi, Infotainment, Kids, Sports।
3. इसके नीचे आपको चैनल का लिस्ट नज़र आएगा। यहां पर DISH Combo, Channels और Bouquests का विकल्प है। यहां से आप अपनी पसंद के हिसाब से चैनल चुन सकते हैं।
Advertisement
4. इसी स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से पर आपको YOUR CART नज़र आएगा। यहां से क्लिक करके आप जान सकते हैं कि आपने कितने चैनल का चुनाव किया है। जब आपको लगे कि आपने अपनी पसंद का Dish TV पैक बना लिया है। योर कार्ट पर क्लिक करें। अगले पेज पर Proceed पर टैप करें। इस तरह से आप अपना पैक चुन पाएंगे।

डिश टीवी की भी सेवा को इस्तेमाल में लाने के लिए आपको 153 रुपये का न्यूनतम भुगतान करना होगा। इसमें आपको कुल 100 चैनल मिलेंगे। अगर आप 100 से ज़्यादा चैनल चुनते हैं। हर 25 चैनल के स्लैब के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। अगर आप 15  से ज़्यादा अतिरिक्त चैनल चुनते हैं तो 24 रुपये अतिरिक्त लगेगा। 15 से कम चैनल के लिए आपको हर चैनल के लिए 1 रुपये अतिरिक्त (टैक्स अलावा) देना होगा। बताया गया है कि हर एचडी चैनल को दो चैनल माना जाएगा।

उम्मीद है कि इस लेख में दिए गए सुझावों के आधार पर आप अपना नया DISH TV पैक चुन पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dish TV, Dish TV Pack, Dish TV Recharge

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.