पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका

अगर आप Google Pay, PhonePe या Paytm पर अपनी UPI ID बदलना चाहते हैं, तो यहां जानिए नई UPI ID बनाने और पुरानी ID हटाने का पूरा तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2026 09:09 IST
ख़ास बातें
  • Google Pay, PhonePe और Paytm में बदलें UPI ID
  • नई UPI ID बनाने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
  • UPI ID बदलने से पहले जान लें जरूरी बातें

Google Pay, PhonePe और Paytm में UPI ID बदलने का तरीका

Photo Credit: Paytm

अगर आपको अपनी मौजूदा UPI ID पसंद नहीं है या उसमें मोबाइल नंबर या नाम से जुड़ी जानकारी बदलनी है, तो नई UPI ID बनाना आसान है। हालांकि, यह जानना जरूरी है कि ज्यादातर UPI ऐप्स में मौजूदा UPI ID को एडिट करने का ऑप्शन नहीं मिलता। इसकी जगह आपको नई UPI ID (वर्चुअल पेमेंट एड्रेस) बनानी होती है और जरूरत पड़ने पर पुरानी UPI ID को डिलीट या डीएक्टिवेट करना पड़ता है। यहां हम Google Pay, PhonePe और Paytm में UPI ID बदलने का तरीका बता रहे हैं।

Google Pay में UPI ID कैसे बदलें?

Google Pay में ऐप खोलें और ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। इसके बाद Bank Account सेक्शन में जाएं और अपना बैंक अकाउंट चुनें। यहां आपको Manage UPI IDs या उपलब्ध UPI IDs का ऑप्शन मिलेगा। अगर बैंक और ऐप सपोर्ट करते हैं, तो Add UPI ID पर टैप करके नई UPI ID बना सकते हैं। नई ID बनने के बाद उसे डिफॉल्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर पुरानी UPI ID हटाने का ऑप्शन उपलब्ध है, तो उसे भी यहीं से हटाया जा सकता है।

PhonePe में UPI ID कैसे बदलें?

PhonePe ऐप में प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Payment Methods में जाकर अपना बैंक अकाउंट चुनें। इसके बाद Manage UPI ID या Manage UPI IDs ऑप्शन पर जाएं। यहां नई UPI ID बनाने का ऑप्शन मिलने पर नई ID जोड़ सकते हैं। कुछ बैंकों में एक से ज्यादा UPI ID बनाने की सुविधा होती है। जरूरत पड़ने पर पुरानी UPI ID को हटाया या डिएक्टिवेट किया जा सकता है।

Paytm में UPI ID कैसे बदलें?

Paytm ऐप खोलें और प्रोफाइल सेक्शन में जाएं। UPI & Payment Settings या UPI Settings में जाकर अपना बैंक अकाउंट चुनें। अगर आपका बैंक सपोर्ट करता है, तो Add UPI ID ऑप्शन के जरिए नई UPI ID बनाई जा सकती है। नई ID बनने के बाद उसी का इस्तेमाल पेमेंट रिसीव करने के लिए किया जा सकता है।

Advertisement

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

UPI ID बदलने का ऑप्शन हर बैंक और हर UPI ऐप में एक जैसा नहीं होता। कुछ बैंक सिर्फ एक UPI ID की अनुमति देते हैं, जबकि कुछ बैंक एक से ज्यादा UPI IDs बनाने की सुविधा देते हैं। अगर नई UPI ID बनाने का ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो आपको बैंक की ओर से दी गई डिफॉल्ट UPI ID का ही इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

Advertisement

अगर आपने किसी वेबसाइट, ऐप या सब्सक्रिप्शन में पुरानी UPI ID सेव कर रखी है, तो नई UPI ID इस्तेमाल करने के बाद वहां भी जरूरत पड़ने पर जानकारी अपडेट कर दें। साथ ही, UPI PIN बदलने और UPI ID बदलने दोनों अलग-अलग प्रोसेस हैं। UPI ID बदलने से आपका बैंक अकाउंट या UPI PIN नहीं बदलता।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.