IRCTC की वेबसाइट पर बोर्डिंग स्टेशन बदलने का तरीका

क्या आपको पता है कि आप रेल यात्रा के लिए टिकट खरीदने के बाद बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं? यह सुविधा Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 11:25 IST
ख़ास बातें
  • आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आसानी से बदला जा सकता है बोर्डिंग प्वाइंट
  • सिर्फ एक बार बदला जा सकता है बोर्डिंग स्टेशन
  • ट्रैन खुलने के निर्धारित समय से 24 घंटे पहले ही करना संभव है
क्या आपको पता है कि आप रेल यात्रा के लिए टिकट खरीदने के बाद बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं? यह सुविधा Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह सेवा उन रेल यात्रियों के लिए जो किसी इमरजेंसी या निजी ज़रूरतों के कारण बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करना चाहते हैं। सेवा की शुरुआत आईआरसीटीसी ने पहले ही की थी।

बता दें कि यह सेवा उन यूज़र के लिए है जिन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक किया है। आई टिकट के लिए यह सुविधा नहीं उपलब्ध है। इसके अलावा विकल्प सेवा के ज़रिए खरीदे गए टिकट में भी बोर्डिंग स्टेशन नहीं बदला जा सकता।


IRCTC की वेबसाइट पर ऐसे बदलें बोर्डिंग स्टेशन...

1. IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन करें। लॉगइन आईडी और पासवर्ड को इस्तेमाल करें।
Advertisement
2. आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट पर माय अकाउंट पर जाएं। यहां माउस ओवर में माय ट्रांजेक्शन विकल्प पर जाएं। इसके बाद 'बुक्ड टिकट हिस्ट्री' वाले विकल्प को चुन लें।
 

3. इसके बाद उस टिकट को चुनें जिसमें बोर्डिंग प्वाइंट बदलना है। आपको नीचे की तरफ अलग-अलग विकल्प नज़र आएंगे, जैसे कि पीएनआर स्टेटस, कैंसल टिकट और अन्य। यहीं पर चेंज बोर्डिंग प्वाइंट का विकल्प भी है। इस पर क्लिक करें।
Advertisement
4. इसके बाद एक पॉप विंडो खुल जाएगा। जिसमें उन स्टेशन का नाम होगा जिससे आप अपना नया बोर्डिंग प्वाइंट को चुन सकते हैं। यहीं पर आप अपना बोर्डिंग प्वाइंट बदल दें।
 
 

IRCTC की वेबसाइट पर बोर्डिंग स्टेशन बदलने से जु़ड़ी अहम बातें...

1. बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव ट्रैन खुलने के निर्धारित समय से 24 घंटे पहले ही करना संभव है।
2. IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, अगर पैसेंजर एक बार बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर देता है तो उसके पास पहले वाले बोर्डिंग प्वाइंट से उस टिकट पर यात्रा करने का कोई अधिकार नहीं रहेगा।
Advertisement
3. अगर पैसेंजर को पुराने वाले बोर्डिंग स्टेशन से ही यात्रा करते हुए पाया जाता है तो उन्हें उस स्टेशन से लेकर नए बोर्डिंग प्वाइंट के बीच के सफर का किराया जुर्माने के साथ देना होगा।
4. आईआरसीटीसी के नियमों के मुताबिक, बोर्डिंग स्टेशन में सिर्फ एक बार बदलाव संभव है। करेंटली बुक्ड टिकट में यह बदलाव नहीं संभव है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IRCTC, Change Boarding Station on IRCTC Website

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.