Instagram पर किसी को कैसे करें ब्लॉक, ये है आसान तरीका

Instagram पर किसी प्रोफाइल को ब्लॉक करने के कई तरीके हैं और दूसरे व्यक्ति को उसकी कोई जानकारी भी नहीं मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Instagram भारत समेत दुनिया भर में लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म है।
  • Instagram पर शॉर्ट वीडियो यानी कि रील्स अपलोड कर सकते हैं।
  • Instagram पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने की सुविधा भी मिलती है।

Photo Credit: Pexels/Omkar Patyane

Instagram भारत समेत दुनिया भर में लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म है। यहां पर यूजर्स फोटो, शॉर्ट वीडियो यानी कि रील्स अपलोड करने के साथ स्टोरी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा एक दूसरे को मैसेज करने के साथ-साथ ऑडियो और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को पूरी तरह कंट्रोल प्रदान करता है। यानी कि अगर कोई अकाउंट आपको असहज कर रहा है या फिर आप उससे बातचीत नहीं करना चाहते हैं तो उन अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद वो अकाउंट आपकी प्रोफाइल, पोस्ट या स्टोरीज में नजर नहीं आएगा और न ही आपकी प्रोफाइल को देख पाएगा और यहां तक कि आपसे कॉन्टैक्ट भी नहीं कर पाएगा। आप चाहें तो बाद में उस अकाउंट को अनब्लॉक भी कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर किसी प्रोफाइल को ब्लॉक करने के कई तरीके हैं और दूसरे व्यक्ति को उसकी कोई जानकारी भी नहीं मिलती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कैसे आप इंस्टाग्राम पर किसी को ब्लॉक कर सकते हैं।

फोन पर Instagram प्रोफाइल कैसे करें ब्लॉक

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Instagram ऐप खोलना है।
  • फिर उस व्यक्ति की प्रोफाइल पर जाना है, जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • प्रोफाइल पर जाने के बाद ऊपर दाएं कॉर्नर में थ्री डॉट (⋮) पर टैप करना है।
  • फिर उसके बाद ब्लॉक का चयन करना है।
  • ब्लॉक के बाद यूजर्स के नाम पर टैप करना है और उसकी पुष्टि करनी है।
  • आप यूजरनेम और उनके द्वारा बनाए गए अन्य अकाउंट को भी ब्लॉक कर सकते हैं।

डेस्कटॉप पर Instagram प्रोफाइल कैसे करें ब्लॉक

  • सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर Instagram.com पर जाकर अपने यूजरनेम और आईडी के जरिए लॉग इन करना है।
  • उसके बाद उस यूजर की प्रोफाइल पर जाना है, जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • उस यूजर की प्रोफाइल पर जाने के बाद यूजर्सनेम के आगे मौजूद थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करना है।
  • फिर ब्लॉक का चयन करना है और कंफर्म करना है।

अगर आपने Instagram पर किसी व्यक्ति को ब्लॉक किया है और आप उसके साथ किसी ग्रुप चैट में भी शामिल हैं तो आपको एक मैसेज नजर आएगा कि क्या आप ग्रुप में रहना चाहते हैं या ग्रुप छोड़ना चाहते हैं। अगर आप ग्रुप में रहते हैं तो ब्लॉक किए गए व्यक्ति एक-दूसरे मैसेज देख पाएंगे। इसके अलावा आप किसी को ब्लॉक नहीं करना चाहते हैं, तो आप उन्हें रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं, अपनी पोस्ट से उनके कमेंट हटा सकते हैं या एक से अधिक लोगों को अपनी पोस्ट पर कमेंट करने से ब्लॉक कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.