RTO जाए बिना भी बन सकता है लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस! यहां जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

अब कई राज्यों में Learning Driving License के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जानिए मोबाइल से आवेदन करने, टेस्ट देने और लाइसेंस डाउनलोड करने का पूरा तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2026 10:03 IST
ख़ास बातें
  • कई राज्यों में Learning License के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन संभव है
  • Aadhaar Authentication से प्रोसेस आसान हो सकता है
  • टेस्ट पास करने के बाद License ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है

Photo Credit: AI Generated

घर बैठे मोबाइल से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। पहले जहां लोगों को RTO के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब कई राज्यों में यह प्रोसेस काफी हद तक ऑनलाइन हो चुका है। अगर आपका Aadhaar कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। कुछ राज्यों में तो ऑनलाइन टेस्ट की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे शुरुआती प्रोसेस बिना RTO गए पूरा हो सकता है। हालांकि यह सुविधा हर राज्य में एक जैसी नहीं है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने राज्य के नियम जरूर चेक करें।

अगर आप पहली बार लर्निंग लाइसेंस बनवा रहे हैं, तो यहां हम आपको पूरा ऑनलाइन तरीका बता रहे हैं।

Advertisement

आवेदन से पहले ये चीजें तैयार रखें

  • Aadhaar कार्ड
  • Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर की स्कैन कॉपी
  • एड्रेस प्रूफ (जरूरत पड़ने पर)
  • 40 साल से ज्यादा उम्र होने पर मेडिकल सर्टिफिकेट (Form 1A)

ऑनलाइन Learning License के लिए ऐसे करें अप्लाई

Step 1: Parivahan वेबसाइट खोलें
सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट में Saarthi Services खोलें।

Advertisement

Step 2: अपना राज्य चुनें
अब आपको राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी। यहां अपना राज्य चुनें। इसके बाद नई स्क्रीन पर कई Driving License सेवाएं दिखाई देंगी, जहां “Apply for Learner License” ऑप्शन चुनें।

Step 3: Aadhaar Authentication करें
अगर आपके राज्य में Aadhaar आधारित ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, तो “Submit via Aadhaar Authentication” ऑप्शन चुनें, अब Aadhaar नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें। इसके बाद आपकी कुछ जानकारी खुद-ब-खुद भर सकती है।

Step 4: फॉर्म भरें और फीस जमा करें
अब अपनी जरूरी जानकारी भरें, वाहन कैटेगरी चुनें और ऑनलाइन फीस जमा करें। फीस अलग-अलग राज्यों में बदल सकती है। आमतौर पर यह 150 से 200 रुपये के बीच हो सकती है।

Advertisement

Step 5: Road Safety Tutorial देखें
कुछ राज्यों में आवेदन के बाद Road Safety Tutorial दिखाया जाता है। इसमें ट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाती है। कई जगह टेस्ट देने से पहले यह देखना जरूरी होता है।

Step 6: Learning License Test दें
अब आपको ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। कुछ राज्यों में यह टेस्ट घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से दिया जा सकता है, जबकि कुछ जगह RTO विजिट जरूरी हो सकती है। टेस्ट में आमतौर पर ट्रैफिक साइन, सड़क सुरक्षा नियम और बेसिक ड्राइविंग नियम से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। पासिंग मार्क्स और सवालों की संख्या राज्य के हिसाब से बदल सकती है।

Learning License डाउनलोड कैसे करें

टेस्ट पास होने के बाद दोबारा Parivahan पोर्टल पर जाएं, License सेक्शन खोलें और Learning License डाउनलोड करें। कई मामलों में लाइसेंस PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा DigiLocker और mParivahan ऐप में भी यह दिखाई दे सकता है।

Advertisement

ध्यान रखने वाली जरूरी बात

फेक वेबसाइट्स से बचें और हमेशा .gov.in वाली सरकारी वेबसाइट ही इस्तेमाल करें। कई फर्जी वेबसाइट्स ज्यादा पैसे लेकर लोगों को गुमराह करती हैं।

अगला कदम Permanent License के लिए अप्लाई करना

Learning License बनने के कम से कम 30 दिन बाद Permanent Driving License के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसकी वैधता 6 महीने तक रहती है। Permanent License के लिए RTO जाकर Driving Test देना पड़ता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.