दिल्ली में अब कैसे छोड़ या ले पाएंगे बिजली सब्सिडी, जानें ऑनलाइन तरीका, चूक गए तो पूरा आएगा बिल

दिल्ली में 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो ऑनलाइन सुविधा का अधिक इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2022 11:21 IST
ख़ास बातें
  • पावर डिस्कॉम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।
  • ग्राहक मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • दिल्ली में 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करते हैं।

दिल्ली में बिजली बिल पर सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा।

दिल्ली वालों अब थोड़ा चौंकन्ने हो जाओ, अब फ्री में मिलने वाली बिजली अपने आप फ्री नहीं मिलेगी। वैसे तो अधिकतर लोगों को फ्री की चीजें पसंद आती हैं, लेकिन कुछ लोगों को इससे आपत्ति भी होती है। ऐसा ही कुछ दिल्ली में कुछ समय से चल रहा था। जी हां दिल्ली में पानी और बिजली फ्री है, लेकिन सिर्फ 200 यूनिट तक ही बिजली फ्री मिलेगी, 201 से 400 यूनिट तक 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। इसी प्रकार पानी के बिल भी छूट लागू होती है। दिल्लीवासियों को अब फ्री बिजली या बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यहां हम आपको ऑनलाइन तरीके की जानकारी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि अब राज्य में उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी जो कि इसके लिए खुद मांग करेंगे यानी कि आवेदन करेंगे। दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग फैसला लिया गया  कि सरकार लोगों से पूछेगी कि क्या उनको बिजली बिल पर सब्सिडी चाहिए यहा नहीं और उसके हिसाब से सब्सिडी पर फैसला होगा।
Advertisement

अगर आप फ्री की बिजली यानी बिजली बिल पर सब्सिडी चाहते हैं तो इस प्रकार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, बिजली बिल पर सब्सिडी पाने के लिए ग्राहकों को डिस्कॉम पोर्टल या ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
Advertisement
ऑनलाइन आवेदन
ग्राहक पावर डिस्कॉम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।
Advertisement
ग्राहक मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली में 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो ऑनलाइन सुविधा का अधिक इस्तेमाल होगा।

ध्यान दें कि लोग ऑनलाइन मोड इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो वह आवेदन के लिए फॉर्म भरकर डिस्कॉम ऑफिस में जमा कर सकते हैं। सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करना है इसकी पूरी जानकारी महीने के आखिर तक मिलने की संभावना है। 1 अक्टूबर 2022 से दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेनी है या नहीं इसके लिए नया नियम लागू होगा।
Advertisement
 

बिजली बिल ऑनलाइन कैसे भरें


Paytm से बिजली बिल का भुगतान: सबसे पहले Paytm ऐप या वेब ओपन करें, उसके बाद बिजली बोर्ड पर क्लिक कीजिए। फिर सभी राज्यों का एक ड्रॉप डाउन ओपन होगा। राज्य का चयन कीजिए। अब बिजली बोर्ड का चयन कीजिए। अब कंज्यूमर नंबर भरकर राशि दर्ज कीजिए। अगर कैशबैक और अन्य ऑफर चाहते हैं तो इसके लिए प्रोमो कोड दर्ज करें। अपनी पसंद की पेमेंट विधि का चयन करें और बिल भरें।
Advertisement

Google Pay से बिजली बिल भुगतान: सबसे पहले पिन का इस्तेमाल करके Google Pay ओपन करें। बिल पेमेंट पर जाएं और इलेक्ट्रिसिटी ऑप्शन का चयन करें। अपने पावर सप्लायर का चयन करें। कंज्यूमर नंबर और अकाउंट नाम का इस्तेमाल करके बिजली बोर्ड और लिंक अकाउंट का चयन कीजिए। अब सर्च रिजल्ट में जाकर पेमेंट नाउ पर क्लिक कीजिए। अब आपको ये ऑप्शन नजर आएंगे, कस्टम अमाउंट का भुगतान करें, पेमेंट करें पर क्लिक कीजिए। जिस अमाउंट का भुगतान करना है उसे दर्ज कीजिए। अब उपलब्ध बिल को पे करें। मौजूद ऑप्शन का चयन कीजिए और बिल पेमेंट करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.