हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू

दिल्ली सरकार ने आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लक्ष्मी योजना को शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 13:30 IST
ख़ास बातें
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला की आयु 21-60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • लक्ष्मी योजना के लिए महिला को 10 वर्ष से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 अगस्त से पोर्टल शुरू हो गया है।

Photo Credit: Delhi

दिल्ली सरकार ने आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लक्ष्मी योजना को शुरू कर दिया है। 1 अगस्त से इसके रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल को भी लाइव कर दिया गया है, जिसके साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है, कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और अन्य चीजों के बारे में यहां पर पूरी जानकारी है। आज हम आपको यहां पर विस्तार से बता रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे ऑनलाइन लक्ष्मी योजना पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला को कम से कम 10 वर्ष का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार में सिर्फ एक ही महिला ले सकती है (सबसे ज्यादा आयु वाली महिला इसके लिए आवेदन कर सकती है)

कौन नहीं कर सकता है आवेदन

  • अगर परिवार में तीन से ज्यादा बच्चे हैं तो महिला इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है।
  • अगर परिवार में 4 पहिया वाहन है तो इसके लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है।
  • अगर परिवार की बिजली की खपत सालाना 2400 यूनिट्स से ज्यादा है तो इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है या जीएसटी का भुगतान करता है तो इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है।

₹2500 के विकल्प

Advertisement

पहला विकल्प- लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में ₹1500 की आरडी/एफडी की जाएगी और बाकि ₹1 हजार डिजिटल वॉलेट में भेजा जाएगा।
दूसरा विकल्प- लाभार्थी महिला ₹2500 की आरडी/एफडी करवा सकती है।


कैसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पोर्टल https://dly.delhi.gov.in/ पर जाना होगा।
  • उसके बाद पोर्टल पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करनी है।
  • उसके बाद दस्तावेज को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना है।
  • इस पोर्टल पर ट्रैक ऐप्लिकेशन/आवेदन को ट्रैक करें पर क्लिक करके आवेदन को ट्रैक किया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज

Advertisement
  • अनिवार्य दस्तावेज: आधार कार्ड, दिल्ली मतदाता पहचान पत्र/वोटर आईडी कार्ड, आवेदक का फोटोग्राफ और हस्ताक्षर,  संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सांसद/विधायक का समर्थन पत्र आदि।
  • निवास प्रमाण पत्र: दिल्ली मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली का बिल, गैस कनेक्शन का बिल आदि
  • आयु प्रमाण पत्र: जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 10 का प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल छोड़ने का सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.