जापान घूमना हुआ आसान! घर बैठे बनेगा e-Visa, ऐसे करें ऑनलाइन अप्‍लाई

Japan Launches e-Visa : अगर आप जापान घूमना चाहते हैं तो अब e-Visa बनाकर यात्रा कर सकते हैं। यह बेहद आसान प्रक्रिया है।

जापान घूमना हुआ आसान! घर बैठे बनेगा e-Visa, ऐसे करें ऑनलाइन अप्‍लाई

जापान का ई-वीजा प्रोग्राम सिंगल-एंट्री वीजा देता है, जिसकी अवधि 90 दिनों की है।

ख़ास बातें
  • जापान ने कई देशों के लिए ई-वीजा प्रोग्राम शुरू किया
  • 90 दिनों के लिए मिलेगा ई-वीजा
  • भारतीय भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
Japan Launches e-Visa : जापान ने कई देशों के लिए ई-वीजा प्रोग्राम शुरू किया है। भारत भी इस लिस्‍ट में शामिल है। अगर आप जापान घूमना चाहते हैं तो अब e-Visa बनाकर यात्रा कर सकते हैं। यह बेहद आसान प्रक्रिया है और लगभग घर बैठे-बैठे वीजा के लिए अप्‍लाई किया जा सकता है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जापान का ई-वीजा प्रोग्राम सिंगल-एंट्री वीजा देता है, जिसकी अवधि 90 दिनों की है। इसे बाय एयर यानी हवाई जहाज के जरिए जापान में एंट्री लेने की प्‍लानिंग कर रहे और ऑर्डिनरी पासपोर्ट रखने वाले यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है। 

जिन देशों के लोग जापान के ई-वीजा प्रोग्राम के लिए योग्‍य हैं, उनमें ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, कंबोडिया, कनाडा, सऊदी अरब, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, ताइवान, यूएई, यूके, अमेरिका (USA) और भारत शामिल है। भारत के नागरिकों के साथ ही भारत में रहने वाले विदेशी नागरिक भी ई-वीजा के लिए अप्‍लाई कर पाएंगे। 

जापान ई-वीजा वेबसाइट के जरिए ई-वीजा के लिए अप्‍लाई किया जा सकता है। हालांकि कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। 
  • अपनी यात्रा के लिए सही वीजा का चुनाव करें और सभी जरूरी डॉक्‍युमेंट्स जमा करें, वरना आपका आवेदन कैंसल हो सकता है। 
  • वीजा ऐप्‍लिकेशन फॉर्म पर हर जरूरी जानकारी को पूरा भरें। किसी भी प्रकार से गुमराह करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। 
  • आवेदन पूरा होने के बाद आपके वीजा ऐप्‍लिकेशन का रिजल्‍ट रजिस्‍टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा। 
  • ई-मेल मिलने के बाद वीजा फीस का पेमेंट करना होगा। पेमेंट के बाद ई-वीजा इशू किया जाएगा। 
  • एप्लिकेशन प्रोसेस के दौरान आपसे नजदीकी जापानी एबेंसी में फ‍िजिकली मौजूद रहने के लिए भी रिक्‍वेस्‍ट की जा सकती है। 

जापान दुनियाभर के प्रशंसकों के बीच घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक है। हर साल करोड़ों की संख्‍या में पर्यटक जापान का रुख करते हैं। अमेरिका समेत यूरोपीय देशों से टूरिस्‍ट जापान घूमने के लिए जाते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »