Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर

करीबन 25 साल पहले उधार लिए पैसों को चुकाने के लिए व्यक्ति ने सैकड़ों किमी का सफर तय किया और वादे को पूरा किया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 12:10 IST
ख़ास बातें
  • केरल का एक व्यक्ति अब ईमानदारी की मिसाल बनकर सामने आ रहा है।
  • इस्माइल ने दोस्त को खोजने के लिए Google Maps और Gemini की मदद ली।
  • मदद के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया और दोस्त के घर को खोजा।

दोस्त को खोजने में टेक्नोलॉजी सहारा बनी।

Photo Credit: Pexels/Ingo Joseph

केरल का एक व्यक्ति अब ईमानदारी की मिसाल बनकर सामने आ रहा है। दरअसल करीबन 25 साल पहले उधार लिए पैसों को चुकाने के लिए व्यक्ति ने सैकड़ों किमी का सफर तय किया और वादे को पूरा किया। दोनों दोस्त सालों पहले साथ में सऊदी अरब में काम करते थे और उस दौरान पैसा उधार लिया गया था। यह मामला ऑनलाइन सामने आने के बाद लोगों का दिल जीत रहा है और ईमानदारी की नई मिसाल बन रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

25 साल पुराना उधार चुकाया

केरल के पलक्कड़ के रहने वाले मुहम्मद इस्माइल तेलंगाना के धर्मपुरी शहर गए और अपने पुराने दोस्त को खोजकर उस कर्ज को चुकाया जो कि करीब 25 साल सऊदी अरब में लिया गया था। बात तब की है जब 1990 का दशक खत्म हो रहा था। उस दौर में केरल के पलक्कड़ के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल और तेलंगाना के जगित्याल जिले के रहने वाले एडला लचन्ना सऊदी अरब में एक साथ एक ही कंपनी में काम किया करते थे। खाड़ी देश में अपने देश से दूर रहने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई थी। उस वक्त इस्माइल को पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने लचन्ना से उधार मांगा। देश वापस आने से पहले इस्माइल ने लचन्ना को बोला कि हालात बेहतर होने पर वो यह पैसा लौटाएंगे। मगर केरल वापिस आने के बाद इस्माइल के हालात और खराब हो गए। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते वो कर्ज नहीं चुका पाए और कई सालों तक पैसा वापस नहीं हुआ।

टेक्नोलॉजी ने की मदद
इस्माइल ने लचन्ना को खोजने के लिए Google Maps और Google Gemini AI की मदद ली। इस्माइल को सिर्फ इतना याद था कि लचन्ना जगित्याल जिले के धर्मपुरी के रहने वाले थे। मदद के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया और दोस्त के घर को खोजा

लचन्ना को कैसे खोजा

Advertisement

समय के साथ इस्माइल का लचन्ना से संपर्क टूट गया। फिर इस्मायल के पास लचन्ना नहीं रहा और संपर्क करने का कोई भी जरिया नहीं बचा। बस इतना याद रहा कि उसका दोस्त धर्मापुरी नाम की जगह का रहने वाला था। पैसा वापस लौटाने की मंशा के साथ इस्माइल ने ऑनलाइन खोज करनी चालू की। गूगल के जरिए तेलंगाना में धर्मापुरी नाम की जगह का पता किया और वहां जाकर खुद अपने दोस्त को खोजने का सोचा ताकि कुछ पता चल सके। धर्मपुरी पहुचंने के बाद इस्माइल ने वहां लोगों से पूछना शुरू किया कि क्या वे लचन्ना को जानते हैं। लंबी खोजबीन के बाद गुरुवार को दोपहर सही घर पर पहुंचे और अपने पुराने दोस्त को खोजने की बरसों की कोशिश सफल हुई।

अचानक इस्माइल से मिलकर लचन्ना का परिवार हैरान हुआ कि कैसे केरल से कोई अजनबी उनके घर आया। परिवार वालों ने उन्होंने तुरंत लचन्ना से संपर्क किया जो अभी गल्फ में काम कर रहा है। हालांकि, लचन्ना उस कर्ज के बारे में काफी पहले ही भूल गया था जो उसने दशकों पहले अपने दोस्त को उधार दिया था। दोनों पुराने दोस्तों ने WhatsApp वीडियो कॉल पर बात की और भावुक बातचीत हुई। अचानक कॉल से दोनों के बीच सऊदी अरब में साथ बिताए समय की यादें ताजा हो गईं। इसके बाद इस्माइल ने लचन्ना के परिवार को PhonePe के जरिए 25 हजार रुपये लौटाए और आखिरकार उस कर्ज को चुकाया जो सालों से उसके मन पर बोझ बना हुआ था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Maps, Gemini, Honesty, Kerala, Saudi Arabia

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.