भारत में लॉन्च हुई दुनिया की पहली डोरस्टेप EV चार्जिंग सर्विस, ऐप के जरिए घर बुलाएं चार्जिंग वैन

Hopcharge एक चार्जिंग सिस्टम शुरू करने पर भी काम कर रही है, जिसमें विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिज़ाइन की गई हाई पावर चार्जिंग क्षमताओं वाले कनेक्टेड और पोर्टेबल पावर बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मार्च 2022 20:19 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ समय से Hopcharge इस सर्विस को गुड़गांव में टेस्ट कर रही थी
  • आने वाले महीनों में इसे देश के प्रमुख महानगरों में उपलब्ध कराया जाएगा
  • सर्विस के लिए यूज़र को 3 से 4 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा

Hopcharge ऐप ग्लोबल लेवल पर बेचे जाने वाली सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सपोर्ट करता है

गुड़गांव स्थित स्टार्टअप Hopcharge ने दुनिया की पहली ऑन-डिमांड, डोरस्टेप, फास्ट इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सर्विस शुरू की है। पिछले कुछ समय से कंपनी इस सर्विस को गुड़गांव में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में टेस्ट कर रही थी। अब कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में इस डोरस्टेप ईवी चार्जिंग (Doorstep EV Charging Servive) को सभी बड़े महानगरों में जारी किया जाएगा। इस सर्विस के तहत कंपनी द्वारा जारी एक ऐप के जरिए इलेक्ट्रिक व्हीकल मालिक अपनी सहूलियत के हिसाब से चार्जिंग वैन को बुला सकते हैं। यह सर्विस किसी भी ईवी मालिक के उस समय बेहद काम आ सकती है, जब रास्ते में उसकी इलेक्ट्रिक कार (electric car) का चार्ज पूरी तरह से खत्म हो गया हो।

2019 में स्थापित Hopcharge ने TOI को बताया कि स्टार्टअप चार्जिंग सुविधाओं की अनुपलब्धता, घर पर धीमी चार्जिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में लगने वाले समय जैसी चुनौतियों का समाधान कर रहा है। कंपनी का कहना है कि हॉपचार्ज की मेड-इन-इंडिया, पेटेंटेड रैपिड चार्जिंग तकनीक के चलते मॉड्यूलर और मोबाइल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सक्षम बनाया गया है, जो लोकल ग्रिड के साथ, महंगे ग्रिड अपग्रेड की जरूरत को खत्म करता है, और ईवी मालिकों को समय बचाने में भी मदद करता है।
Advertisement

इसे भी पढ़ें: Tesla Batteries to Be Mass-Produced by Panasonic Starting March 2024

रिपोर्ट आगे बताती है कि Hopcharge यूज़र को कम से कम 3 से 4 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा, जो लगभग 20 रुपये प्रति kWh चार्जिंग होता है। हालांकि, रिपोर्ट यह भी कहती है कि यह सर्विस ईवी मालिक को घर पर या चार्जिंग स्टेशन पर अपनी कार को चार्ज करने की तुलना में महंगा पड़ेगा, लेकिन इस बात से भी मुह नहीं मोड़ा जा सकता है कि यह ऑन-डिमांड सर्विस है, जो आपको आपके हिसाब से मोबाइल सर्विस प्रदान करेगी। होपचार्ज का यह भी दावा है कि उनकी पेटेंट टेक्नोलॉजी बैटरी लाइफ का भी ध्यान रखती है, जिससे उसकी लाइफ लंबी होगी।
Advertisement

सर्विस के बारे में बताया गया है कि इच्छुक यूज़र्स एक ऐप के जरिए डोरस्टेप ईवी चार्जिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऐप एंड-टू-एंड प्रोसेस के लिए एक खास टेक्नोलॉजी-पावर्ड बैक-एंड एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम को सपोर्ट करता है और ग्लोबल लेवल पर बेचे जाने वाले सभी ईवी को सपोर्ट करता है। कंपनी HopechargeX या Hopcharge Xpresso जैसे विभिन्न hoc और सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ काम करती है, जिसके जरिए यूज़र ऑन-डिमांड चार्जिंग के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ये सब्सक्रिप्शन मॉडल ग्राहकों की विभिन्न चार्जिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं।
Advertisement

इसे भी पढ़ें: Ola Electric Said to Plan 50GWh India Battery Plant in EV Push

रिपोर्ट कहती है कि कंपनी एक चार्जिंग सिस्टम शुरू करने पर भी काम कर रही है, जिसमें विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिज़ाइन की गई हाई पावर चार्जिंग क्षमताओं वाले कनेक्टेड और पोर्टेबल पावर बैंक शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  5. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  6. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  8. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  9. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  10. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.