Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार का टीजर किया रिलीज, ऐसी दिखती है यह SUV

Honda Prologue इलेक्ट्रिक कार को 2024 में अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2022 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Honda Prologue को GM के अल्टियम प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा
  • इर प्लेटफॉर्म पर Hummer EV पिकअप ट्रक और Cadillac Lyriq SUV भी बनी है
  • Honda 2024 में अमेरिका में 60,000 Prologue एसयूवी बेचने की तैयारी में

Honda Prologue के साथ कंपनी 2030 तक कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है

Honda ने अपनी अपकमिंग Prologue इलेक्ट्रिक SUV का एक टीजर फोटो रिलीज किया है। इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी 2024 में पेश करेगी। यह Honda का पहला बैटरी-इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जो अमेरिका में बेचा जाएगा। Prologue उन दो व्हीकल्स में से पहला होगा, जिसे Honda अमेरिकी ऑटोमेकर General Motors की मदद से कंपनी के अल्टियम बैटरी पैक का उपयोग करके बना रही है। 

Honda ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि Prologue इलेक्ट्रिक कार को 2024 में अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया है कि 2030 तक Honda ने 30 हाइब्रिड, बैटरी-इलेक्ट्रिक और ईधन-सेल वाले व्हीकल्स को लॉन्च करने वाली है। इन ईवी को होंडा द्वारा बनाए जा रहे कई ईवी आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा और इनमें से कुछ जनरल मोटर्स के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। 
 

बात करें Honda Prologue की, तो होंडा प्रोलॉग को GM (जनरल मोटर्स) अल्टियम प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। The Verge के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म डेट्रॉइट-आधारित ऑटोमेकर के Hummer EV पिकअप ट्रक और Cadillac Lyriq SUV को भी पावर दे रहा है। होंडा के अन्य ईवी Honda E आर्किटेक्चर पर बनाए जाएंगे, जिसे कंपनी 2026 में पेश करने की योजना बना रही है।

2027 में, होंडा एक कॉम्पैक्ट एसयूवी सहित "किफायती" ईवी की रेंज तैयार करने की योजना बना रही है। वे वाहन एक नए ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित होंगे जिसे कंपनी GM के मिलकर विकसित कर रही है।
Advertisement

इसके अलावा, Honda 2024 में अमेरिका में 60,000 Prologue एसयूवी, 2025 में 70,000 यूनिट और 2026 में 300,000 यूनिट बेचने का लक्ष्य बना कर चल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honda electric cars, electric cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.