Honda Elevate SUV भारत में 10.99 लाख रुपये में हुई लॉन्च, जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत और फीचर्स

Honda Elevate की सीधी टक्कर Maruti Suzuki Grand Vitara, Hyundai Creta, MG Astor, Kia Seltos जैसी कारों से होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 सितंबर 2023 20:49 IST
ख़ास बातें
  • Honda Elevate की भारत में कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है
  • इसे 7 वेरिएंट में पेश किया है और टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 16 लाख है
  • इसमें Honda City से लिया गया 1.5 लीटर, DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है
Honda Elevate की कीमत का आखिरकार खुलासा कर दिया गया है और इसी के साथ SUV अब भारत की सड़कों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नई होंडा एसयूवी की शुरुआती कीमत करीब 11 लाख रुपये है। कार को Phoenix Orange Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic सहित कुल सात कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कार की डिलीवरी भी शुरू हो गई है।

Honda Elevate की भारत में कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस एक्स-शोरूम कीमत में SV ट्रिम बेचा जाएगा। इसके अलावा, Elevate V वेरिएंट की कीमत 12.11 लाख रुपये, V CVT की कीमत 13.21 लाख रुपये, VX की कीमत 13.50 लाख रुपये, VX CVT की कीमत 14.60 लाख रुपये, ZX की कीमत 14.90 लाख रुपये और ZX CVT की कीमत 16 लाख रुपये रखी गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Honda Elevate की सीधी टक्कर Maruti Suzuki Grand Vitara, Hyundai Creta, MG Astor, Kia Seltos जैसी कारों से होती है। होंडा एलिवेट में Honda City से लिया गया 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर, DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 6,600 rpm पर 119 BHP की पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT ऑप्शन शामिल है। कंपनी का दावा है कि Elevate को 16.92 किमी प्रति लीटर (ARAI का दावा) तक की फ्यूल एफिशिएंसी देने के लिए रेट किया गया है।

इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले, 7 इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डोर-पैनल माउंटेड ओआरवीएम, एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
Advertisement

सुरक्षा के लिए Elevate में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, ऑटोमैटिक इमेरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्टऔर हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स  दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.