Hisense Cooling Expert Pro AC हुए लॉन्च, गर्मी में राहत के लिए गजब फीचर्स से लैस

Hisense CoolingExpert Pro AC में स्प्लिट डिजाइन है और ये 4-इन-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ इन्वर्टर एसी हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2024 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Hisense Cooling Expert Pro AC में स्प्लिट डिजाइन दिया गया है।
  • Hisense Cooling Expert Pro AC में एक बिल्ट इन पीएम 2.5 फिल्टर भी है।
  • Hisense Cooling Expert Pro AC 1 टन (3 स्टार) की कीमत 27,990 रुपये है।

Hisense Cooling Expert Pro AC में पीएम 2.5 फिल्टर है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने भारत में गर्मियों से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर की एक नई सीरीज पेश की है। कंपनी ने CoolingExpert Pro AC की घोषणा की जो कई वेरिएंट में आते हैं। बीते महीने ब्रांड ने Hisense Starlight S1 लेजर और Hisense S59 सीरीज स्मार्ट टीवी पेश किए थे, जिसके बाद एसी आए हैं। यहां हम आपको CoolingExpert Pro AC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense Cooling Expert Pro AC की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Hisense 1 टन (3 स्टार) की कीमत 27,990 रुपये, 1.5 टन (3 स्टार) की कीमत 29,990 रुपये, 1.5 टन (5 स्टार) की कीमत 35,990 रुपये और 2 टन (3 स्टार) की कीमत 39,990 रुपये है। CoolingExpert Pro AC मॉडल एसी यूनिट पर 1 साल की वारंटी, पीसीबी पर 5 साल की वारंटी और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी आती है। ग्राहक एचडीएफसी, वनकार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलाववा 4,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई ऑप्शन भी हैं।


Hisense Cooling Expert Pro AC के स्पेसिफिकेशंस


Hisense CoolingExpert Pro AC में स्प्लिट डिजाइन है और ये 4-इन-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ इन्वर्टर एसी हैं। यह यूजर्स को 40 प्रतिशत, 60 प्रतिशत, 80 प्रतिशत और 100 प्रतिशत पावर लेवल के बीच चयन करने की सुविधा देता है। क्विक चिल टर्बो मोड में Hisense एसी तेजी से कूलिंग प्रदान करने के लिए अधिकतम फैन स्पीड और स्मार्ट कंप्रेसर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें ऑटो, कूल, ड्राई और फैन मोड भी मिलते हैं जो आपको सभी मौसम में कंफर्ट पाने में मदद करते हैं।
Advertisement

यहां तक ​​कि यूजर्स को धूल और अन्य प्रदूषकों से बचाने के लिए इसमें एक बिल्ट इन पीएम 2.5 फिल्टर भी है। CoolingExpert Pro में एंटी-कोरोसिव कोटिंग के साथ कॉपर कंडेनसर हैं और यह पर्यावरण के अनुकूल R32 रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल करता है। कॉइल के चारों ओर फफूंदी बनने से रोकने के लिए एसी सेल्फ-क्लीनिंग के लिए 33 अलग-अलग स्टैंडर्ड भी स्कैन कर सकता है। इसकी वोल्टेज रेंज 140-290V है और इसे स्टेबलाइजर के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.