Hiroshima Day 2022: 77 साल पहले जब एक धमाके ने ले ली थी 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान

6 अगस्त को अमेरिकी वायुसेना जहां हिरोशिमा को दहला दिया, 9 अगस्त को जापान के नागासाकी पर एक और परमाणु बम गिराया गया था

Hiroshima Day 2022: 77 साल पहले जब एक धमाके ने ले ली थी 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान

Photo Credit: BBC

ख़ास बातें
  • 6 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा पर हुआ था परमाणु हमला
  • परमाणु हमला झेलने वाला दुनिया का पहला शहर था हिरोशिमा
  • परमाणु हमले के नुकसानों के प्रति जागरूक करता है हिरोशिमा डे
विज्ञापन
6 अगस्त 1945 का दिन इतिहास की किताब में दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में लिखा गया है जब जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम से हमला किया गया था। अमेरिका ने जापान पर परमाणु बम गिराया था जिसमें 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 40 हजार से ज्यादा आदमी घायल हुए थे। हिरोशिमा पर गिराए गए उस परमाणु बम का नाम लिटिल ब्वॉय रखा गया था। 

लिटिल ब्वॉय नाम के उस परमाणु बम ने अपने नाम के उलट प्रभाव डाला और हिरोशिमा को तहस-नहस कर दिया। कहा जाता है कि शहर के आधे हिस्से का तापमान 4000 डिग्री पहुंच गया था और इसने पूरे शहर को जलती भट्टी बना दिया था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उसके बाद जो बच्चे वहां जन्मे उनमें कोई न कोई शारीरिक विकार आ गया। बम के धमाके से जो रेडिएशन निकला था उसने कैंसर को जन्म दिया जिसके कारण बहुत से लोगों की जान गई। 

आज उस खौफनाक दिन के 77 साल पूरे हो गए हैं और आज के दिन को हिरोशिमा डे (Hiroshima Day) के रूप में मनाया जाता है, जिसके पीछे कई कारण हैं। Hiroshima Day हर साल 6 अगस्त को मनाया जाता है। परमाणु बम के हमले को झेलने वाला यह दुनिया का पहला शहर था। दोबारा इस तरह की त्रासदी कोई शहर ना देखे इसलिए 6 अगस्त को Hiroshima Day मनाने की शुरुआत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वभर के देशों के बीच शांति की राजनीति को बढ़ावा देने और उस हमले में हुए नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना होता है। यह दिन बताता है कि अगर परमाणु हमले का फिर से इस्तेमाल किया गया तो दुनिया का कोई देश धरती के नक्शे पर से ही खत्म हो सकता है।                                                                                                                                                                                                                                                 6 अगस्त को अमेरिकी वायुसेना ने जहां हिरोशिमा को दहला दिया, 9 अगस्त को जापान के नागासाकी पर एक और परमाणु बम गिराया गया था जिसका नाम फ़ैट मैन था। नागासाकी जापान के क्यूशू में स्थित है जबकि हिराशिमा जापान के होन्शु में स्थित है। हिरोशिमा पर अमेरिका ने सुबह 8 बजे ये बम गिराया था। हमले के चंद मिनटों के अंदर ही पूरा शहर जलकर खाक हो गया था जो कि जापान का सांतवा सबसे बड़ा शहर था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »