Hero Xtreme 125R भारत में Rs. 95,000 रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च, जानें खासियतें

Hero Xtreme 125R के फीचर्स की बात करें, तो इसमें एक डिजिटल कंसोल के साथ एक एलसीडी यूनिट भी है।

Hero Xtreme 125R भारत में Rs. 95,000 रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च, जानें खासियतें
ख़ास बातें
  • Hero Xtreme की शुरुआती कीमत 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
  • इसमें एक डुअल-चैनल ABS वेरिएंट भी आता है
  • इस टॉप वेरिएंट की कीमत 99,500 रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली है
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प ने Hero World 2024 में नई Xtreme 125R कम्यूटर मोटरसाइकिल लॉन्च की है, जो लोकप्रिय सेगमेंट में एक बिल्कुल नई पेशकश है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि नई Xtreme 125R में 125 सीसी का इंजन मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 11.39 bhp की मैक्सिमम पावर पैदा करने में सक्षम है। इसमें 37 mm का टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक शामिल है। बाइक को एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Hero Xtreme की शुरुआती कीमत 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसमें एक डुअल-चैनल ABS वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 99,500 रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली है। दोनों में मुख्य अंतर ब्रेकिंग सिस्टम ही है। इसकी बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है।

डिजाइन की बात करें, तो हीरो एक्सट्रीम 125R को एक यूनिक हेडलैंप के साथ शार्प स्टाइल दिया गया है। यह ट्रेंड से थोड़ा अलग है, जिससे  मोटरसाइकिल को एक खास पहचान मिलने की संभावना है। लो-स्लंग हेडलैंप आगे दोनों तरफ एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ आता है और टॉप पर डीआरएल दिखाई देती है। 

मोटरसाइकिल एक शार्प स्टाइल वाले फ्यूल टैंक के साथ थोड़ी पतली दिखाई देती है। इसके अलावा, स्पोर्टी लुक को बढ़ाने के लिए इसमें स्प्लिट सीट्स और स्प्लिट ग्रैब रेल्स का इस्तेमाल किया गया है।

Hero Xtreme 125R को नया 125 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन पावर देता है, जो 8,250 आरपीएम पर 11.39 बीएचपी के लिए ट्यून किया गया है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक के फ्रंट में 37 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में शोवा द्वारा विकसित मोनोशॉक का उपयोग किया गया है। 

जैसा कि हमने ऊपर बताया ब्रेकिंग परफॉर्मेंस वेरिएंट के आधार पर है, जिनमें सिंगल फ्रंट डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक या डिस्क का विकल्प शामिल है। बाइक स्टैंडर्ड रूप में सिंगल-चैनल एबीएस के साथ आती है, जबकि एक डुअल-चैनल एबीएस वेरिएंट है।

Hero Xtreme 125R के फीचर्स की बात करें, तो इसमें एक डिजिटल कंसोल के साथ एक एलसीडी यूनिट भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »