Hero Karizma XMR बाइक हुई लॉन्च, 210cc इंजन और धांसू फीचर्स से लैस

Hero Karizma XMR 210 में 210cc 4V का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 25.5Ps की पावर और 20.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 13:42 IST
ख़ास बातें
  • Hero Karizma XMR में 210cc 4V का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है।
  • Hero Karizma XMR की एक्स शोरूम कीमत 1,82,900 रुपये है।
  • Hero Karizma XMR में LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

Hero Karizma XMR में 210cc इंजन दिया गया है।

Photo Credit: Hero

Hero MotoCorp ने आज भारतीय बाजार में Hero Karizma XMR लॉन्च कर दी है। Hero अपनी इस लोकप्रिय मोटरसाइकिल को नए डिजाइन के साथ दोबारा बाजार में लेकर आया है। नई करिज्मा में 210 सीसी का इंजन दिया गया है। लॉन्च इवेंट के दौरान बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन भी शामिल रहे। यहां हम आपको Hero Karizma XMR 210 के इंजन और पावर के साथ कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hero Karizma XMR 210 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Hero Karizma XMR की एक्स शोरूम कीमत 1,82,900 रुपये है। कंपनी ने 1,72,900 रुपये इंट्रोडक्टरी प्राइस तय किया है। उपलब्धता की बात करें तो इस बाइक की बुकिंग आज से Hero MotoCorp की ऑफिशियल वेबसाइट पर 2:10 बजे शुरू हो जाएगी।


Hero Karizma XMR 210 का इंजन और पावर


Hero Karizma XMR में 210cc 4V का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 25.5Ps की पावर और 20.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लेस है। कलर ऑप्शन के मामले में यह बाइक Iconic Yellow, Matte Red और Phantom Black में उपलब्ध है।


Advertisement
Hero Karizma XMR 210 के फीचर्स


फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, एडजेस्टेबल विंडशील्ड, स्लिप एंड एसिस्ट क्लच जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में इस बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस दिया गया है। सस्पेंशन की बात करें तो इस बाइक के फ्रंट में टेलीस्कॉपिक फॉर्क और प्रीलोडेड एडजेस्टेबल मोनोशॉक एब्सोरबर सस्पेंशन शामिल हैं।

डिजाइन के मामले में नई Karizma XMR में अग्रेसिव स्टाइलिंग दी गई है जो कि इसे ज्यादा शानदार बनाती है। इस बाइक में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प और स्लीक एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा एलईडी टर्न इंडीकेटर और टेललैंप भी दी गई है। इस स्पोर्ट बाइक में एडजेस्टेबल फ्रंट विंड गार्ड दिए गए हैं। बाइक का फ्यूल टैंक ज्यादा एयरोडायनेमिक एफिशिएंसी प्रदान करता है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  10. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  11. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.