• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • हीरो इलेक्ट्रिक ने टू व्हीलर सेल्स में मारी बाजी, लुढ़कने वाली एक मात्र कंपनी बनी Ather

हीरो इलेक्ट्रिक ने टू-व्हीलर सेल्स में मारी बाजी, लुढ़कने वाली एक मात्र कंपनी बनी Ather

जुलाई 2022 में Ola, Bajaj, Revolt, Ather Ola इलेक्ट्रिक सेल्स 3,859 यूनिट्स पर थे। जून 2022 में बिकी 5,892 यूनिट्स के मुकाबले  यह महीने-दर-महीने 34.5 प्रतिशत की गिरावट थी।

हीरो इलेक्ट्रिक ने टू-व्हीलर सेल्स में मारी बाजी, लुढ़कने वाली एक मात्र कंपनी बनी Ather

Photo Credit: Hero Electric

ख़ास बातें
  • हीरो इलेक्ट्रिक जुलाई 2022 में टॉप टॉप पर रहा।
  • टॉप 10 इलेक्ट्रिक सेल्स जून 2022 में नंबर 2 पर Okinawa रहा।
  • Ampere इस लिस्ट में नंबर 3 पर रहा।
विज्ञापन
टॉप 10 इलेक्ट्रिक सेल्स में साल-दर-साल 247 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। महीने-दर-महीने की बात की जाए तो इसमें 6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। पिछले महीने सेल्स की बात करें तो आंकड़ां 39,755 यूनिट्स का था। यह जुलाई 2022 में 11,425 यूनिट्स के मुकाबले अधिक रही। तुलना करें तो 28,330 यूनिट की वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि, Ather इस कड़ी में पीछे रह गई। यह कंपनी महीने-दर-महीने की सेल्स में कम रही। 

हीरो इलेक्ट्रिक जुलाई 2022 में टॉप स्पॉट पर रहा। इसकी सेल्स 8,953 यूनिट्स की रही। इस हिसाब से हीरो इलेक्ट्रिक ने 108.05 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि की। टॉप 10 इलेक्ट्रिक सेल्स जून 2022 में नंबर 2 पर Okinawa रहा। कंपनी ने जुलाई 2022 में 8093 यूनिट्स की सेल की। जुलाई 2021 में यह आंकड़ां 2,580 यूनिट्स का था।  इस तरह कंपनी ने 213 प्रतिशत की ग्रोथ की है। जून 2022 में सेल्स 6,984 यूनिट्स की रही जो महीने-दर-महीने वृद्धि 16 प्रतिशत की रही। 

Ampere इस लिस्ट में नंबर 3 पर रहा। जुलाई 2022 में 6,313 यूनिट्स की सेल्स रही। जुलाई 2021 में 657 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस तरह से 860 प्रतिशत की वृद्धि दर की गई। Ampere इलेक्ट्रिक ने सेल्स में नियमित वृद्धि दर्ज की है। इसके बाद TVS Motor का नंबर रहा। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेल्स के मामले में जुलाई 2022 में 4,258 यूनिट्स की बिक्री रही। जुलाई 2021 में बिकी 648 यूनिट्स के मुकाबले 557 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। 

जुलाई 2022 में Ola, Bajaj, Revolt, Ather Ola इलेक्ट्रिक सेल्स 3,859 यूनिट्स पर थे। जून 2022 में बिकी 5,892 यूनिट्स के मुकाबले  यह महीने-दर-महीने 34.5 प्रतिशत की गिरावट थी। Ola अपने अगले लॉन्च S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिवाली के आस-पास पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें हाई-टेक फीचर्स जैसे की हिल होल्ड कंट्रोल, हाइपर चार्जिंग, प्रोक्सिमिटी अनलॉक आदि दिए जाएंगे। Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर ने जुलाई 2022 में 2,433 यूनिट्स की सेल की। जुलाई 2021 में बिकी 728 यूनिट्स की तुलना में यह साल-दर-साल 234 प्रतिशत की वृद्धि है। Revolt द्वारा भी साल-दर-साल की वृद्धि दर्ज की गई है। जुलाई 2021 में बिकी 317 यूनिट्स के मुकाबले कंपनी ने 630 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। हालांकि, इसकी महीने-दर-महीने की सेल ने 4.4 प्रतिशत की गिरावट देखी है।  

Ather ने साल-दर-साल और महीने-दर-महीने क्रमश: 28 प्रतिशत और 66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। जुलाई 2021 में इसकी 1,799 यूनिट्स की सेल रही जो गिर के जुलाई 2022 में 1,286 यूनिट्स रह गई। जून 2022 में कंपनी ने 3,830 यूनिट्स की बिक्री की थी। Ather ने हाल ही में Gen 3 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है जिसका कम्पटीशन TVS iQube से है। Benling और Okaya दोनों ने ही जुलाई 2022 में साल-दर-साल और महीने-दर-महीने 1,167 यूनिट्स और 1,076 यूनिट्स की बिक्री की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hero Electric, Two Wheeler Sale, Ather
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »